एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के लगी गोली

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी धरे गये हैं. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. यही नहीं, इनके पास से लूट की अर्टिगा कार बरामद हुई है.

Encounter In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter In Greater Noida) हो गयी. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया. वहीं, दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा. इस दौरान तीसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे, लूट की अर्टिगा कार और मोबाइल बरामद किये गए हैं. घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, फरार बदमाश के लिए पुलिस  कॉम्बिंग कर रही है.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा में पुलिस बदमाशों पर काल बनकर टूट रही है. लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है. आज भी दिनदहाड़े दादरी पुलिस की ज़्यू सेक्टर के पास मुठभेड़ हो गयी, जिसमे एक बदमाश घायल हो गया. दरअसल, 29 अगस्त को दादरी थाना क्षेत्र से एक अर्टिगा कार लूटी गई थी, जिसके मामले में एसओजी और दादरी पुलिस लगातार इस घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर से इनको सूचना मिली कि, लूटी हुई कार बिकने के लिए हापुड़ से दिल्ली ले जाई जा रही है, जिसको लेकर पुलिस ने जाल बिछाया और ज़्यू सेक्टर के पास चेकिंग शुरू की.

जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली

जब गाड़ी आयी तो उसमें 3 लोग सवार थे और गाड़ी की नम्बर प्लेट बदली हुई थी लेकिन जब सही से गाड़ी की तलाशी हुई तो वही गाड़ी निकली. इससे वो लोग डरकर भागने लगे और पुलिस का पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वो घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. जिनमे से एक को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया, वहीं, एक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. घायल बदमाश की पहचान अरुण के रूप में हुई है, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. घायल बदमाश व कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान अमित के रूप में हुई है जो कि हापुड़ का रहने वाला है. वहीं, फरार बदमाश के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है. गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त रस्सी, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन व थाना दादरी क्षेत्र से लूटी गई अर्टिगा कार बरामद की है. इन लोगों पर आधा दर्जन से ज़्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं. साथ ही पुलिस इनके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

कैब बुक कर लूटी थी अर्टिगा कार

एडिश्नल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि, इन बदमाशों ने 29 अगस्त को ओला कैब के माध्यम से अर्टिगा कार गाजियाबाद से तिलपता आने के लिए बुक की थी, जिस मोबाइल से बुकिंग की गई थी, वह एक दिन पूर्व थाना सेक्टर 49 से लूटा गया था. उसी मोबाइल का प्रयोग करके बदमाशों ने कैब बुक की. तिलपता के आगे रूपवास के समीप गाड़ी का मालिक/ड्राइवर  के गले में रस्सी डालकर, तमंचा दिखाकर गाड़ी को लूट लिया गया था व गाड़ी लूटकर भाग गए थे. तीनों बदमाश गाड़ी को दिल्ली में बेचने के फिराक में थे.

ये भी पढ़ें.

Pilibhit News: स्टेडियम में हॉकी कोच के नमाज पढ़ने पर हिंदू संगठनों ने किया विरोध, मामला थाने पहुंचा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget