एक्सप्लोरर

बागपत में पुलिस और सटोरियों में भिड़ंत, 40 सट्टेबाज गिरफ्तार, चार तमंचे व चाकू बरामद

बागपत में पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई में सट्टा लगाने वालों को पकड़ा है. जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस की सटोरियों से भिड़ंत हो गई थी.

बागपत: मुर्गों की लड़ाई में हार-जीत पर सट्टा लगाने वालों की फौज के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस का दावा है कि दोनों ओर से लगभग दस राउंड फायर हुए, जिसमें सट्टा लगाने वाले 40 लोग पकड़ लिए गए, जबकि इतने ही फरार हो गए. आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख रुपए से ज्यादा का कैश, स्कार्पियो कार, चार तमंचे, चाकू, घायल नौ मुर्गे बरामद किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

पुलिस और सटोरियों में भिड़ंत

कोतवाली बड़ौत पुलिस व एसओजी की टीम ने सूचना के आधार पर रमाला थाना क्षेत्र के सौंटी गांव के आम के बाग की घेराबंदी करते हुए मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत की बाजी लगा रहे लोगों को घेर लिया. इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई. पुलिस को देखते हुए आरोपियों ने चार-पांच फायर कर दिए. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, दिल्ली व हरियाणा के 40 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लगभग इतने ही लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से घायल अवस्था में 9 मुर्गे, चार तमंचे, कारतूस, 5 चाकू, 1 लाख 30 हजार रुपये, स्कार्पियो कार बरामद की है. उधर थाने में भी मुर्गे दिन भर आपस में लड़ते रहे, जिन्हें पुलिस को संभालना भारी हो गया.

सीओ का बयान

बड़ौत के सीओ ने बताया कि, थाना रमाला क्षेत्र में सोंटी गांव के जंगलों में ये सूचना मिली थी कि, यहां कई लोग जुआं खेल रहे हैं. इस सूचना पर एसओजी बागपत और बड़ौत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबन्दी की. काफी लोग मुर्गों की लड़ाई के ऊपर सट्टा खेलते हुए मिले, जिसमे 40 लोग गिरफ्तार हुये हैं. उनके पास से 4 तमंचे, 5 चाकू व कई कारतूस बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी BSP, कहा- गठबंधन से दूसरों को फायदा होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget