एक्सप्लोरर

हाथरस जिला अस्पताल में भगवान भरोसे मरीज, मोबाइल की रोशनी में हो रहा इलाज

हाथरस जिला अस्पताल में हालात इस कदर खराब हैं कि इमरजेंसी में लाइट नहीं रहती और मरीजों का इलाज मोबाइल की रोशनी में हो रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के पास कोई जवाब नहीं। उनका कहना है कि जनरेटर खराब पड़ा है, अघिकारियों को बता दिया गया है।

हाथरस, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सरकार के दावे को खोखले साबित करने में जुटी हुई है। ऐसा ही एक मामला हाथरस जिले के जिला अस्पताल की इमेरजेंसी से सामने आया है, जहां चिकित्सक इमेरजेंसी में भर्ती मरीजों का मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसकी रोशनी में इलाज करते हुये दिखाई दे रहे हैं।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसकी रोशनी में इलाज किये जाने का पूरा मामला हाथरस जिले के जिला अस्पताल की इमरजेंसी का है, यहां बीती देर रात इमेरजेंसी की लाइट चली गयी करीब चार घंटे तक जब इमेरजेंसी की लाइट नहीं आई और स्टाफ द्वारा जनरेटर को नहीं चलाया गया तो इमेरजेंसी में भर्ती मरीजों का बुरा हाल होने लगा। तीमारदार अपने अपने मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए बाहर खुले में लेकर जाने लगे, इसी बीच जिले के गांव सोखना निवासी विनोद कुमार सारस्वत अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल की इमेरजेंसी में पहुंचे। इमेरजेंसी में लाइट की व्यवस्था न होने पर वह भी अपने मरीजों को बाहर खुले में आ गये।

बात अगर हाथरस जिला अस्पताल में लापरवाहियों की करें तो ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं जिनमें जिला अस्पताल के स्टाफ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा चुकी है, इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एके सिंह ने मामले में जानकारी देते हुये बताया कि इमरजेंसी लाइट नहीं है और जनरेटर खराब पड़ा हुआ है इस मामले के लिए हमने अपने आलाधिकारियों बता दिया है जैसे भी संभव है रौशनी में या मोमबत्ती जलाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget