एक्सप्लोरर

Watch: आजमगढ़ में मंच पर भोजपुरी बोलती नजर आईं डिंपल यादव, देवर धर्मेंद्र यादव ने शेयर किया वीडियो

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान हर दल लोगों को लुभाने और अपने पाले में लाने के लिए अपने-अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहा है. इस दौरान कई वीडियो सामने आ रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: अंतिम दो चरण के चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी अब पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है. अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार अंतिम दो चरणों के चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है. इस चुनाव प्रचार के दौरान आजमगढ़ में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. वह मंच से कार्यकर्ताओं को भोजपुरी में संबोधित करते हुए नजर आईं. 

डिंपल यादव ने अपने संबोधन में कहा, 'आजमगढ़ क पवित्र, पावन धरती के हम हाथ जोड़ के नमन करत हई. ई जवन आजमगढ़ ह न. ई हम समाजवादीयन के करेजा में बसल ह. ईहां के माटी के कण कण से हमनी के प्यार बाटे अउर हमनी के मरते दम तक ई प्यार अउर लगाव अईसहीं बनल रही...'

सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी का यह अंदाज देखकर सपा कार्यकर्ता जोश में आ गए. सपा कार्यकर्ताओं में इस दौरान गजब का उत्साह देखा गया. डिंपल यादव की यह रैली आजमगढ़ की बिधानसभा मेहनगर में हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Lok Sabha Election 2024: अंबेडकरनगर में टूटा शिवपाल यादव का मंच, गिरे कई सपा कार्यकर्ता, देखें Video

सपा नेता ने कही ये बात
धर्मेद्र यादव ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार आजमगढ़ की सरजमीं से भाजपाइयों की जमानत जब्त होने जा रही है. आधी आबादी की बुलंद आवाज मैनपुरी सांसद भाभी डिंपल यादव ने आज क्रांतिकारी सरज़मीं आज़मगढ़ की खरिहानी बंसरिया की बाग, बिधानसभा मेंहनगर में ऐतिहासिक जनसमूह को संबोधित किया.'

उन्होंने डिंपल यादव के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि आधी आबादी की बुलंद आवाज मैनपुरी सांसद डिंपल यादव को सुनने के लिए मेंहनगर में आए ऐतिहासिक जनसमूह को मेरा बारंबार प्रणाम. गौरतलब है कि धर्मेंद्र यादव बीते उपचुनाव में भी इस सीट पर उम्मीदवार थे.

लेकिन तब उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उन्हें हराया था. तब निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को करीब 8 हजार वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget