एक्सप्लोरर

'ऐसे आयोजन का मॉडल पहले कभी नहीं दिखा..', महाकुंभ संपन्न होने पर बोले डीजीपी प्रशांत कुमार

Maha Kumbh 2025: यूपी DGP ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल का ऐसा मॉडल पेश किया है जो विश्व में कहीं और नहीं देखा गया. 

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज महाकुंभ में आज महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान है, जिसके बाद कुंभ संपन्न हो जाएगा. महाकुंभ में इस बार रिकॉर्ड संख्या 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. इसके सकुशल संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासन की विशेष भूमिका रही, जिस पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुशी जताई. उन्होंने कहा इतने बड़े आयोजन का ऐसा मॉ़डल पहले कभी नहीं देखने मिला. 

आज महाकुंभ मेला 2025 के संपन्न होने पर यूपी DGP ने कहा, महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान आज सुबह शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हुआ. आज महाकुंभ 2025 अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. अगर हम प्रयागराज की बात करें तो इस पूरे 45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां श्रद्धा की डुबकी लगाई. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनके दिशा-निर्देश में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल का एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है जो विश्व में कहीं और नहीं देखा गया. 

डीजीपी ने की पुलिस प्रशासन की प्रशंसा
उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर इसकी प्रशंसा की जा रही है. हमारे साथियों ने पिछले 45 दिन बिना शस्त्र के अपने व्यवहार से सबका मन जीता है और यह पुलिस प्रशासन का मुखिया होने के नाते और शासन के लिए बहुत ही गर्व का विषय है. हम लोगों ने विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल किया. AI का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया. अन्य संस्थाओं और एजेंसियों से हमें जो सहयोग मिला यह उसी का परिणाम है कि जो पहले कभी विश्व पटल पर नहीं हुआ वह हमारी टीम ने कर दिखाया है. रेलवे के साथ भी हमारा बहुत अच्छा समन्वय रहा. 

महाकुंभ के दौरान हमारे धर्मस्थलों काशी विश्वनाथ, अयोध्या और विंध्यवासिनी देवी मंदिर में भी प्रतिदिन लगभग पांच से दस लाख श्रद्धालु आते रहे. हमारी पुलिस का सामर्थ्य पूरी तरह से टेस्ट किया गया और सभी उस पर खरे उतरे हैं. आज भी वाराणसी में शैव अखाड़ों के पांच अखाड़ों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर लिया है. दो अखाड़े दोपहर बाद करेंगे. इस पूरे प्रयास में रेल मंत्रालय और हमारी जीआरपी ने मिलकर यात्रा को सुगम बनाने में पूरा काम किया. 

सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराएंगे
डीजीपी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास था कि हमारे साथियों ने 45 दिन तो काम किया ही, उससे पहले दो महीनों से हमारे पुलिस की टीम वहां गई. उन्हें ट्रेनिंग दी गई, 30 हजार से खोया पाया परिजनों को हमने लोगों से मिलाया, ये ऐसा मॉडल है जिसे सभी राज्य सीख लेंगे. जो भी श्रद्धालु आएं है हम उनको सुरक्षित तरीके से स्नान कराएंगे और वापस भेजेंगे. स्नानार्थियों के जाने तक उन्हें सुरक्षा दी जाएगी. 

महाकुंभ: छिड़ी बहस में 'रावण' की एंट्री! अखिलेश यादव पर बोले अनिरुद्धाचार्य महाराज- सब राम हो गए तो..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget