एक्सप्लोरर

देहरादून पुलिस की अच्छी पहल...दूसरे राज्यों के फंसे लोगों के लिये जारी किया टेम्पेररि राशन कार्ड

लॉक डाउन की स्थिति से कई लोग ऐसे हैं जो जहां के तहां फंसे हुये हैं। ऐसे में राज्य सरकारें हर तरह से कोशिश कर रही हैं कि लोगों को खाना-पीना मिल सके। इस कड़ी में देहरादून में ऐसे लोगों के लिये पुलिस ने एक बेहतरीन काम किया है

देहरादून, एबीपी गंगा। देहरादून पुलिस ने राजधानी में फंसे लोगों के लिए अस्थायी राशन कार्ड बनाये हैं, जिनसे उन्हें राशन दिया जा रहा है। साथ ही इस राशन कार्ड पर एंट्री भी की जा रही है ताकि जैसे ही राशन ख़त्म हो फिर से दिया जा सके, ताकि कोरोना संकट के बीच कोई भूखा ना रहे।

कोरोना लॉकडाउन के चलते अनेक राज्यों के कई मजदूर देहरादून में फंसे हुए हैं, ऐसे में अब उनके सामने खाने का संकट भी खड़ा हो गया है। पुलिस के टेम्पररि राशन कार्ड पर बक़ायदा एंट्री की जा रही है ताकि राशन ख़त्म होने पर ऐसे लोगों को फोन भी किया जा सके और उन्हें दोबारा राशन मुहैया कराया जा सके।

देहरादून पुलिस की अच्छी पहल...दूसरे राज्यों के फंसे लोगों के लिये जारी किया टेम्पेररि राशन कार्ड

इस राशन कार्ड में परिवार के सभी व्यक्तियों के नाम और सामग्री अंकित है। जिसके आधार पर पुलिस राशन वितरित कर रही है। वहीं जिन परिवारों को यह राशन मिल रहा है उनका कहना है कि राशन कार्ड से उन्हें फायदा मिल रहा है, राशन मिलने से परिवार के भूख से मरने जैसी स्थिति दूर हो पा रही है।

देहरादून के रायपुर थाने में करीब 35 सौ परिवारों को राशन कार्ड दिए गए हैं। एसओ रायपुर का कहना है कि राशन कार्ड बनने से ये भी पता चल पा रहा है कि किस परिवार को कितना राशन दिया गया और किसका राशन ख़त्म हो गया, ऐसे में राशन देने के बाद कार्ड में अग्रिम राशन लेने की तारीख भी डाल दी जाती है।

टेम्पररि राशन कार्ड से फंसे हुए लोगों को फायदा तो मिल ही रहा है साथ ही ऐसे में राशन का वितरण भी समान रूप से और ज़रूरत के हिसाब से हो पा रहा है। कोरोना काल में कोई भूखा ना रहे इसके लिए ये पहल अच्छी साबित हो रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget