एक्सप्लोरर

'दे दे प्यार दे' का तीसरा गाना 'हॉली हॉली' हुआ रिलीज, तबू और रकुल प्रीत का दिखा हॉट अंदाज

फिल्म 'दे दे प्यार दे' का तीसरा गाना 'हॉली हॉली' हुआ रिलीज। इस फिल्म का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसमें अजय देवगन तबू और रकुल प्रीत दोनों के साथ डांस करते दिख रहे है। इस गाने को पंजाबी सिंगर गैरी संधू और नेहा कक्कड़ ने गाया है।

एबीपी गंगा, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का नया गाना 'हॉली हॉली' रिलीज हो गया है। ये इस फिल्म की तीसरा गाना है। इससे पहले रिलीज हुए दो गाने 'बड्डी शराबन' और 'तू मिला तो है ना' को काफी पसंद किया है। दर्शको को यह गाना 'हॉली हॉली' डांस नंबर के तौर पर काफी पसंद आ रहा है। गाने के शानदार सेटअप और डांस स्टेप के बीच रकुल प्रीत का अंदाज भी लाजवाब है। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत की नटखट अदाओं वाली केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो इस गाने का हाइलाइट करता है। 'हॉली हॉली' गाने में न सिर्फ कलाकारों का रोमांस और केमिस्ट्री नजर आई है, बल्कि उनका स्टाइल और स्वैग भी काबिले तारीफ है। इसमें रकुल प्रीत सिंह और तब्बू का काफी ग्लैमरस लुक नजर आया है।

जहां तब्बू साड़ी और गाउन में दिखीं वहीं, रकुल प्रीत स्कर्ट और पिंक लहंगा चोली में नजर आई। इस गाने में अजय देवनग एक्ट्रेस तबू और रकुल प्रीत दोनों के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रीक्रिएट किए गए इस गाने को गैरी संधू और नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स के आसपास घूमती है जो अपनी बहुत कम उम्र की लड़की को पसंद करता है।

View this post on Instagram
 

Guess karo ki mera @dedepyaarde ka next song @tabutiful ke saath hai ya @rakulpreet ke saath?

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

उम्र के अंतर को दिखाने के लिए जहां तबू विंटेज कार पर बैठी नजर आ रही हैं वहीं रकुल प्रीत स्पोर्ट्स कार पर बैठी हुईं हैं। वहीं तबू साड़ी पहने नजर आ रही हैं और रकुल प्रीत वेस्टर्न ड्रेस में दिख रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अकीव अली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत के अलावा एक्टर जिमी शेरगिल, जावेद जाफरी और अलोकनाथ भी नजर आएंगे। फिल्म 17 मई 2019 को रिलीज होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget