एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा कर कार में घुमाते रहे बदमाश, एटीएम से निकाले डेढ़ लाख रुपये

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा कर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। यूपी में लूट की वारदातों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। यहां बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा कर लिया और उसके एटीएम से जबरन लाखों रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल भी कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़ंकप मचा हुआ है। पीड़ित शख्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही गौर सिटी का निवासी है। पीड़ित गौरव सिंह नोएडा के सेक्टर 63 में एक कंपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर है।

पीड़ित गौरव सिंह ने बताया कि वो बीती रात अपने रिश्तेदार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन छोड़कर अपनी एसयूवी से घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देर रात करीब 11 बजे बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा ली। कार से उतरे बदमाशों ने गौरव को उन्हीं की कार में बंधक बना लिया और नोएडा-गाजियाबाद की सड़कों पर करीब एक घंटे तक घुमाते रहे। गौरव ने बताया कि इसके बाद गाड़ी में चार बदमाश सवार थे। बदमाशों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास अलग-अळग एटीएम से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। बदमाश गौरव के पास से पांच हजार रुपये की नगदी भी लूटकर ले गए। गौरव ने बताया कि जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें चाकू से घायल कर दिया। सभी बदमाश गौरव को सोसायटी के पास छोड़कर फरार हो गए।

गौरव ने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई है। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ जो वारदात हुई उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है ऐसे गिरोह की जानकारी मिली जो लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट का अंजाम दे रहा है जल्द ही इस गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget