एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी बदमाश, कई वारदातों को दिया अंजाम

पुलिस के इशारा करने पर कार नहीं रुकी और चालक ने उसे दूसरी दिशा की तरफ मोड़ लिया। पुलिस ने वायरलेस से मैसेज फ्लैश कर घेराबंदी कर भाग रही संदिग्ध कार को दोनों तरफ से घेरने का प्रयास किया।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी है। ऑपरेशन क्लीन के तहत मुरादाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। ये मुठभेड़ थाना कटघर के रामपुर रोड पर हुई है। दरअसल, यहां पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार को रोकने का इशारा किया।

पुलिस के इशारा करने पर कार नहीं रुकी और चालक ने उसे दूसरी दिशा की तरफ मोड़ लिया। पुलिस ने वायरलेस से मैसेज फ्लैश कर घेराबंदी कर भाग रही संदिग्ध कार को दोनों तरफ से घेरने का प्रयास किया। कार में सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देख कार को कच्चे रास्ते पर डाल दिया, थोड़ा आगे जाकर कार झटके लेकर बंद हो गई, कार बंद होने पर उसमें सवार बदमाश कार से उतर कर पैदल ही जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे दौड़े, बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल होकर वही गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेजा, पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उसका नाम उस्मान है।

पुलिस ने जब उसके नाम के आधार पर जांच की तो पता चला कि शातिर बदमाश के ऊपर सरकार ने 25 हज़ार का इनाम रखा है, और एक दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराधों में यह शातिर अपराधी काफी समय से फरार चल रहा। बरामद कार भी एक लूट में इस्तेमाल हुई थी। पुलिस ने इसके कब्जे से एक कार और एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget