एक्सप्लोरर

शामली: घरवालों से जान का खतरा बताकर प्रेमी युगल पहुंचा थाने, लगाई सुरक्षा की गुहार

शामली में एक प्रेमी युगल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। परिजनों ने इस शादी पर आपत्ति जताई। फिलहाल दोनों ने महिला थाने में जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है

शामली, एबीपी गंगा। शामली के महिला थाने में एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल करीब एक महीने में पूर्व घर से लापता हो गए थे और बाद में दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेम विवाह करने के बाद जब वे घर वापस लौटे तो परिजनों ने इसका विरोध किया। प्रेमी युगल का आरोप है कि लड़की के परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, क्योंकि दोनों का प्रेम विवाह परिजनों की मर्जी से नहीं हुआ है। प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित युगल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया है और दोनों प्रेमियों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी है।

यह पूरा घटनाक्रम शहर के महिला थाना क्षेत्र के गोशाला रोड का है, जहां पर प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया है। दोनों के इस फैसले से परिजन नाखुश नजर आ रहे हैं। करीब एक माह पूर्व दोनों घर से लापता हो गए थे और दोनों ने प्रयागराज जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। सुरक्षा की दृष्टि से हम प्रेमी जोड़े का नाम नहीं बता रहे हैं। दोनों ने अपनी जान का खतरा बताया है। महिला थाने पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया है और परिजनों को सख्त हिदायत दी है कि प्रेमी युगल को परेशान ना करें अन्यथा आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठायेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget