एक्सप्लोरर

Coronavirus सामाजिक संबंधों के ताने-बाने को तोड़ रहा है कोरोना, अपनों से दूर कर रही है महामारी

कोरोना वायरस संक्रमण मिलने जुलने से फैल रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी सामान्य जीवन में शख्स अपनों से दूर हो रहा है

नोएडा, बलराम पांडे। कोविड-19 महामारी के इस बुरे दौर में कोरोना ना सिर्फ सामाजिक संबंधों की दूरी बना रहा है बल्कि पारिवारिक संबंधों के ताने-बाने को भी तोड़ रहा है। लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक तो हुए, लेकिन लोग अभी भी उन्हें शक की निगाह से देख रहे हैं। जबकि परिवारिक रिश्ते भी कच्चे धागों की तरह टूट रहे हैं। कई करोना पीड़ितों के परिजनों ने तो उनका दाह संस्कार करने से ही इंकार कर दिया है। तो वहीं नोएडा की एक महिला कोरोना को मात देकर जब एम्स हॉस्पिटल से घर लौटीं तो उनकी बहन और भाई ने उसकी कोई भी मदद से इनकार कर दिया। एक ऐसा भी मामला देखने को मिला जहां वर्षो से काम कर रही घरेलू सहायिका कोरोना पॉज़िटिव हुई तो मालिक ने उसे अस्पताल में अकेला छोड़ दिया तो घरेलू सहायिका ने ठीक होने के बाद अपने मालिक को छोड़ दिया।

शमी को नहीं मिले चार कंधे

नोएडा के ककराला गांव स्थित कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित मोहम्मद शमी की मौत के बाद उसके जनाजे को दफनाने का काम मुस्लिम धर्म गुरूओं के निर्देशानुसार एसीएमओ डॉ वी बी ढ़ाका, दादरी सीएचसी प्रभारी डॉ अमित चौधरी व फार्मासिस्ट कपिल चौधरी ने पूरा किया। मोहम्मद शमी पत्नी और उसके बेटे ने उसके जनाजे को हाथ लगा ने से इंकार कर दिया था। पति की मौत का गम झेल रही पत्नी ने अपने बेटे और बेटी को कोरोना के डर से अंत समय में उनके पिता के जनाजे को हाथ लगाने से भी रोक दिया। जिनका कहना था कि कोविड-19 ने उनके पति के जीवन को लील लिया है, अब वो अपने बच्चों को नहीं खोना चाहतीं।

घर वाले ही हुये पराये

ऐसी ही घटना नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में हुई। एक महिला को अस्थमा और पथरी की शिकायत थी। घर वाले ईएसआई अस्पताल ले गए तो वहां से जिला अस्पताल भेजकर कोरोना टेस्ट कराया गया। इस बीच महिला को एम्स में भर्ती करवा दिया गया। बाद में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उनके दोनों बेटों और पति को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर लिया। एम्स से जब महिला को डिस्चार्ज किया गया तो उनकी बहन और भाई ने मदद से इनकार कर दिया। यह जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने ऐम्बुलेंस कर उनकी मां को घर तक लेकर आए। फिर पड़ोस की एक महिला ने उन्हें घर में रखा। क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज होने के बाद राहुल, उनके भाई व पिता घर पहुंचे तो मां को पड़ोसी के यहां से लेकर आए।

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मालिक व परिवार के चार सदस्यों के घर में एक घरेलू सहायिका पिछले कई वर्षों से काम कर रही है। बीते दिनों मालिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार के सदस्यों व घरेलू सहायिका की भी जांच की गई सभी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुद के खर्च पर मालिक ने अपना व परिवार के सदस्यों का उपचार कराया लेकिन घरेलू सहायिका को वहां नहीं ले गए। देखने वाला नजारा तब बना जब घरेलू सहायिका व मालिक दोनों एक साथ अलग-अलग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और मालिक फिर से घरेलू सहायिका को लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पहुंच गई लेकिन घरेलू सहायिका ने दो टूक जबाब देते हुए काम करने से मना कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-बड़ी मछली कोई नहीं बचेगी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
'छोटी-बड़ी मछली कोई नहीं बचेगी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
उत्तराखंड: 4 जुलाई को रवाना होगा कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था, 38 किमी का होगा पैदल सफर
उत्तराखंड: 4 जुलाई को रवाना होगा कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था, 38 किमी का होगा पैदल सफर
चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला बाकी! श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया बयान
चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला बाकी! श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया बयान

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!
DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन? जानें पूरा माजरा
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन?
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget