एक्सप्लोरर

Coronavirus: मुजफ्फरनगर में सामने आए चार कोरोना पॉजिटिव मामले, क्वॉरेंटाइन में भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन किया गया है। सभी नागरिकों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है लेकिन बावजूद इसके कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भी तीन युवकों सहित एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

मुजफ्फरनगर में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो चोरी छिपे बिना किसी सूचना के अपने घरों में रह रहे हैं।

मुजफ्फरनगर-बिजनौर सीमा पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन होम में 67 युवकों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा था जिसमें अधिकतर लोग जमाती पाए गए थे। जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया था, जिनमें से तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब ये मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।

Coronavirus: मुजफ्फरनगर में सामने आए चार कोरोना पॉजिटिव मामले, क्वॉरेंटाइन में भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत

पूरे मामले पर सीएमओ अमित कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनसे संबंधित जो लोग थे उनके एरिया में सीलिंग की गई है। इसके अलावा हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार मेडिकल सर्विलांस टीम पॉजिटिव पाए गए लोगों से जुड़े सभी लोगों का टेस्ट कर रही है।

बता दें कि, तीन युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव महिला सिसौली गांव की रहने वाली है, जिसका नोएडा में ऑपरेशन किया गया था। यह महिला समय-समय पर अपनी जांच कराने नोएडा जाती थी।

Coronavirus: मुजफ्फरनगर में सामने आए चार कोरोना पॉजिटिव मामले, क्वॉरेंटाइन में भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत

दूसरी ओर इसी गांव में हुई तेरहवीं की रस्म में इकट्ठे हुए 200 लोगों को भी चिन्हित किया गया है। जिनको जिला प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का होना भी बताया जा रहा है। चौधरी नरेश टिकैत को भी क्वॉरेंटाइन के लिए घर में रखा गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget