एक्सप्लोरर

यूपी में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 6724 हुआ आंकड़ा

यूपी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 6724 हो गई है. 24 घंटे में 8 मरीजों की जान जा चुकी है.

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 4 के दौरान कोरोना के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 229 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6724 हो गया है. कुल मामलों में 1725 प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं. वहीं ,  राज्य में अभी 2723 एक्टिव केस हैं, जबकि 3824 संक्रमण मुक्त के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 177 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 8 मरीजों की जान जा चुकी है.

प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के केस आगरा से सामने आए हैं, जहां सर्वाधिक 866 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. राजधानी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है. वहीं, कानपुर में 337 केस और नोएडा में 362 केस सामने आ चुके हैं.

यूपी में जिलेवार संक्रमितों का आंकड़ा

  • सहारनपुर में 232 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं.
  • फिरोजाबाद 227, गाज़ियाबाद 243, मुरादाबाद 187, रामपुर 170, वाराणसी 161, बाराबंकी 142, बस्ती में 143, जौनपुर 138, अलीगढ़ 129, हापुड़ 109, बुलंदशहर में 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • सिद्धार्थनगर 93, गाजीपुर 92, अमेठी, बिजनौर 80-80, बहराइच 74, अयोध्या 70, संभल, सुल्तानपुर 68-68, प्रयागराज 78, रायबरेली 67, मथुरा, प्रतापगढ़ 65-65, संतकबीर नगर 64, लखीमपुर 62, देवरिया, गोरखपुर में 60-60 कोरोना पॉजिटिव केस
  • अमरोहा 59, आज़मगढ़ 55, गोंडा 52, बरेली 51, मुज़फ्फरनगर 50, अंबेडकरनगर 49, कौशांबी 47, इटावा 46, महाराजगंज 44, जालौन 43, शामली 42, फतेहपुर, पीलीभीत 41-41, सीतापुर 39, हरदोई, कन्नौज 38-38, बदायूं, बलरामपुर 36-36, बलिया, झांसी 32-32, मिर्जापुर 31, भदोही 30 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले.
  • चित्रकूट, श्रावस्ती, बागपत 29-29 केस मिले हैं.
  • उन्नाव 28, मैनपुरी 27, फर्रुखाबाद 25, बांदा 23 केस सामने आ चुके हैं.
  • औरैया, हाथरस 22-22 और चंदौली में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
  • शाहजहांपुर में 19, एटा 16, कानपुर देहात, कासगंज, मऊ 15-15, कुशीनगर, महोबा में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज
  • सोनभद्र 5, हमीरपुर 6, ललितपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले.
आगरा कोरोना अपडेट आगरा में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 761 हो गई है. जिले में मंगलवार को 6 नए केस मिलने के बाद आंकड़ा 870 हो गया है. वहीं, जिले में अभी तक 33 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. अब कुल एक्टिव केस की संख्या 76 है. वहीं, जिले में अब तक 12384 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. अब तक 87.47 % लोग पूर्ण ठीक हो चुके हैं. कानपुर कोरोना अपडेट कानपुर में 4 और नए कोराना पॉजिटिव केस मिले हैं. दो केस डिप्टी पड़ाव से और दो प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 337 हो गई है. जबकि 11 मरीजों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 26 हुई. यह भी पढ़ें: सहारनपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा बढ़कर 217 हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget