एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरोना वैक्सीन की कमी, दो दिनों से ठप पड़ा है वैक्सीनेशन अभियान, लोग परेशान

गौतम बुद्ध नगर में प्रतिदिन 30 से 35 हजार वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि आज देर शाम तक वैक्सीन पहुंच जाएगी और कल से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से चलेगा.

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार टीकाकरण का महा अभियान चलाने जा रही है. लेकिन यूपी के सबसे हाईटेक शहर गौतम बुद्ध नगर में 2 दिनों से टीका अभियान वैक्सीन की कमी से ठप पड़ा हुआ है. वहीं लोग टीकाकरण बूथ पर पहुंच रहे हैं लेकिन जब उन्हें टीका नहीं लगने की बात कही जा रही है तो वो निराश होकर घर लौट रहे हैं.

कल से पूरे प्रदेश में टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जाए. लेकिन प्रदेश के ही सबसे हाईटेक जिले गौतमबुद्धनगर में पिछले दो दिनों से वैक्सीन न होने की वजह से टीकाकरण रोक दिया गया है और लोग वैक्सीनेशन सेंटर से निराश लौट रहे हैं.

जब इसके बारे में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वह कैमरे पर तो कुछ भी बोलने से मना करते रहे, लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की कमी है जिसकी वजह से जिले के टीकाकरण बूथों को टीका नहीं लग पा रहा है. उम्मीद है कि देर शाम को वैक्सीन पहुंच जायेगी जिसके बाद कल से टीकाकरण अभियान सामान्य रूप से चलेगा.

2 दिनों से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप

आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में प्रतिदिन 30 से 35 हजार वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा रही है और 1 जुलाई से टीकाकरण महा अभियान में इस डोज को बढ़ाने की बात कही गई थी. लेकिन जिस तरह से जिले में 2 दिनों से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप है उससे यह सवाल खड़े होते हैं कि जो पिछला लक्ष्य है वही पूरा नहीं हो पा रहा है तो आगे नए लक्ष्य को कैसे पूरा किया जायेगा.

हालांकि अधिकारियों को उम्मीद है कि आज देर शाम तक वैक्सीन पहुंच जाएगी और कल से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से चलेगा. लेकिन ये महज एक उम्मीद है भरोसा नहीं क्योंकि अधिकारियों ने कल भी उम्मीद जताई थी कि वैक्सीन जिले में आ जाएगी और आज वैक्सीनेशन का कार्य सुचारू रूप से चलेगा लेकिन कल भी वैक्सीन नहीं पहुंची थी. अगर आज वैक्सीन जिले में नहीं पहुंचती है तो कल जब पूरे प्रदेश में टीकाकरण का महा अभियान चलेगा तो उस दिन भी प्रदेश के सबसे हाईटेक जिले गौतम बुद्ध नगर में लोगो को निराशा ही हाथ लगेगी.

ये भी पढ़ें.

महोबा में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget