एक्सप्लोरर

महिला थाने से निकल गली-मोहल्ले तक पहुंची कोरोना फाइटर्स, चलती स्कूटी से माइक लगाकर दिया सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश

कोरोना संक्रमण से जागरुक करने में पुलिस कर्मी आगे हैं। वे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। ऐसा ही गोरखपुर में देखने को मिला

गोरखपुर, एबीपी गंगा। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कोरोना फाइटर्स दिन-रात सड़क पर ड्यूटी कर रहे हैं। खाकी वर्दी में शहर की सुरक्षा कर रहीं गोरखपुर की कोरोना फाइटर्स हर मोर्चे पर डटी हैं। मुख्य सड़क के अलावा जहां चार पहिया गाड़ी नहीं जा सकती है, वहां पर स्कूटी से निकलकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉक डाउन का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत भी दे रही हैं। सीएम सिटी की सड़कों पर अलग-अलग स्कूटी से 5-6 की संख्या में निकली इन कोरोना फाइटर्स को देखकर हर कोई इनके जज्बे की तारीफ कर रहा है।

सीएम सिटी की सड़कों और गली-मोहल्लों में आप यह नजारा लॉक डाउन के दौरान देख सकते हैं। खाकी वर्दी में मुंह पर माइक और बेल्ट में स्पीकर लगाकर स्कूटी से चल रहीं ये महिला फाइटर्स हैं। जहां चार पहिया गाड़ी नहीं जा सकती हैं, वे स्कूटी से भी गली-मोहल्ले तक जा रही हैं। माइक और स्पीकर से लॉक डाउन के दौरान महिला थाने की इंस्पेक्टर अर्चना सिंह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के साथ सैनेटाइजर का प्रयोग करने का संदेश दे रहीं हैं।

महिला थाने से निकल गली-मोहल्ले तक पहुंची कोरोना फाइटर्स, चलती स्कूटी से माइक लगाकर दिया सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश

सड़क के साथ गली-मोहल्लों में भी वे जहां लोगों को एक साथ देख रही हैं, वहां फटकार भी लगा रही हैं। वे लोगों को बता रही हैं कि लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना और मास्क लगाना कोरोना से बचने के लिए बेहद जरूरी है। सड़क पर कोई बगैर हेलमेट के दिखाई दे रहा है, तो उसे भी वे समझा रही हैं। इसके साथ ही आरोग्य ऐप डाउनलोड करने के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही हैं। महिला थाने से निकलीं इन कोरोना फाइटर्स को देखकर लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं। लेकिन गली-मोहल्ले तक पहुंचने का यह नायाब तरीका लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

महिला थाने के इंस्पेक्टर अर्चना सिंह बताती हैं कि चार पहिया गाड़ी से गली-मोहल्ले तक नहीं पहुंच पा रही थीं। शिकायतें मिल रही थीं कि गली-मोहल्लों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का न तो पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा और भी बढ़ रहा है। यही वजह है कि वे अपनी टीम के साथ लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के साथ मास्क पहनने का भी संदेश माइक और स्पीकर के जरिए दे रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूटी से चलने से गली-मोहल्ले तक भी पहुंच पा रही हैं और लोगों को लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने का संदेश भी दे पा रही हैं। ऐसे में लोगों तक पहुंच पाना आसान हो गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget