एक्सप्लोरर

Bareilly News: ‘अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे, मजदूर के बच्चे भी हुजूर होंगे’ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान

Bareilly: बरेली में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर की बच्चे भी हुजूर होंगे.

Dharampal Singh in Bareilly: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर की बच्चे भी हुजूर होंगे. उन्होंने कहा कि मदरसों के सर्वे का विरोध वो लोग कर रहे है जो कभी मदरसे में नहीं पढ़े न उनके बच्चे मदरसे में पढ़ते हैं. इसलिए वो नही चाहते की गरीब मुसलमान का बच्चा भी पढ़ लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, आईएएस, आईपीएस बने. इसलिए हम मदरसा शिक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के नियम लागू करेंगे.

शिक्षकों को किया सम्मानित
दरअसल, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने बरेली के बदायूं रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में निपुण भारत मिशन उन्नयन संगोष्ठी एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया साथ ही शिक्षा को लेकर मोदी और योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण हो. शिक्षा के उन्नयन के संबंध में शिक्षकों ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है. मैं इसके लिए बधाई देना चाहता हूं और जो सरकार का संदेश है वह पहुंचाने का काम किया इनकी अच्छी पढ़ाई से अब अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर की बच्चे भी हुजूर होंगे.

मदरसा शिक्षा में भी लागू करेंगे नियम
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसा शिक्षा में भी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की तरह मदरसा शिक्षा में भी हम नियम लागू करने का काम करेंगे. गरीब मुसलमानों के बच्चों में हुजूर और मजदूर में अंतर नहीं रहेगा. उनको भी हुजूर बनाने का काम करेंगे. मुसलमान के बच्चे भी इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, आईएएस आईपीएस बने. इसके लिए योगी सरकार काम कर रही है. मदरसा के सर्वे का विरोध वो लोग कर रहे हैं जिनके बच्चे कभी मदरसे में पढ़ाई नहीं करते. वह स्वयं कान्वेंट में पढ़े हैं. इसलिए वह इसका विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल जाए, वह नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे अच्छे और बुरे में अंतर समझने लगे. उन्हें लग रहा है कि यह सरकार सब कर लेगी, मुस्लिम वोट उनके हाथ से खिसकता दिखाई दे रहा है. इसलिए वह दोनों सर्वे का विरोध कर रहे हैं. वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराकर उन संपत्तियों पर हम अस्पताल, पार्क आईटीआई और जीटीआई बनाने का काम करेंगे. ताकि लोगों को अच्छी शिक्षा मिल सके.

अखिलेश के पास कोई मुद्दा नहीं है
अखिलेश यादव के महंगाई को लेकर किये गए ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है. डबल इंजन की सरकार है, डीजल पर अनुदान देने का काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की तरक्की जब होगी जब हम गाय को संरक्षण करने का काम करेंगे. अखिलेश यादव बौखला गए हैं. अखिलेश यादव को योगी और मोदी सपने में दिखाई देते हैं. दिखाई भी देना चाहिए क्योंकि वह दोनों महापुरुष हैं. सपने में दिखाई देंगे तो वह भी अच्छे हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि सच में उलेमा और मुस्लिम धर्मगुरु वह सब सर्वे का समर्थन कर रहे हैं. वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल,यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, यशवंत सिंह, बीपी बघेल, सतेंद्र पाल सिंह, केशव दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

Pilibhit News: पीलीभीत में निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Ankita Bhandari Murder Case: ‘अगर बेटे ने गलती की है तो उसे सजा मिले’, आरोपी पुलकित आर्य के पिता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget