एक्सप्लोरर

Kedarnath Reconstruction: तेजी से चल रहा बाबा केदारनाथ धाम के कंस्ट्रक्शन का काम, त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र का हो रहा निर्माण 

Kedarnath Reconstruction: साल 2013 में आई आपदा ने केदारनाथ धाम को काफी नुकसान पहुंचाया था. वहीं अब इसकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र का निर्माण हो रहा है.

Kedarnath Reconstruction: नर नारायण पर्वतों से घिरा केदारनाथ हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के मंत्र घोष से गुंजायमान रहता है. मंदाकिनी और सरस्वती की कल-कल ध्वनि केदारनाथ धाम की आध्यात्मिकता में नव रस का संचार करती है. कत्यूरी शैली में बना केदारनाथ मंदिर श्रद्धा और विश्वास ही नहीं वास्तुशिल्प का अद्भुत और विलक्षण उदाहरण है, जो चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थिति के बाद भी हजारों वर्षों से सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा को पर्वतराज हिमालय के केदार ऋंग पर फहरा रहा है.

आपदा में केदारपुरी हो गई थी जलमग्न

यहां साल 2013 की 16 और 17 जून को अब तक की सबसे भीषण आपदा आई. प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि पलक झपकते ही पूरी केदारपुरी जलमग्न हो गई. इस आपदा में 4,400 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए, 4200 से अधिक गांवों का पूरी तरह से संपर्क टूट गया था. इस आपदा में हज़ारों हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई. 2 हज़ार से अधिक भवनों का नामों-निशान मिट गया.

केदारनाथ की भीषण आपदा ने देश को झरझोर दिया था. राहत और बचावकार्य की तमाम कोशिशों के बाद भी ये आपदा देश की भीषणतम प्राकृतिक आपदाओं में से एक रही. नर नारायण की सेवा के उद्देश्य से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम की आपदा में अपना अंशदान करना चाहा जो राजनीतिक कारणों से ठुकरा दिया गया था. लेकिन पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण में जी जान लगा दिया. 

त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र का हो रहा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को एक बार फिर बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी की यह 5वीं केदारनाथ यात्रा थी. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी एक नई, सुरक्षित और सुविधायुक्त धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है. 

2013 की आपदा से सीख लेते हुए मंदिर परिसर को अभेद्य सुरक्षा प्रदान की गई है. मंदिर परिसर के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र का निर्माण किया जा रहा है जिससे भविष्य की किसी भी आपदा से बाबा के धाम को सुरक्षित रखा जा सके. इस तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदाकिनी सरस्वती नदी पर चेक डैम, फिर उसके बाद पत्थरों और बोल्डरों को रोकने के लिए मज़बुत लोहे की फेंसिंग और फिर मज़बूत अभेद्य दीवाल बनाई जा रही है, जो भविष्य की किसी भी प्राकृतिक आपदा से मंदिर परिसर और केदारपुरी में हानि की आशंका को कम कर देते हैं.

श्री आदि शंकराचार्य की नवनिर्मित समाधि का उद्घाटन 

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री आदि शंकराचार्य की नवनिर्मित समाधि का उद्घाटन किया और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया. साल 2013 की आपदा में आदिगुरू की समाधि क्षतिग्रस्त हो गई थी. एक बार फिर उसी स्थान पर आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि बनाई गई है. 

आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति करीब 12.5 फीट ऊंची है और एक ही शिला से बनाई गई है. 120 टन के पत्थर को बेहद खूबसूरती से तराश कर करीब 35 टन की यह प्रतिमा पिछले एक साल से अधिक समय में स्थानीय मूर्तिकार द्वारा तैयार की गई है.

समाधि स्थल को बनाया गया सुसज्जित 

आदि गुरू शंकराचार्य समाधि की डिजाइन भी विशिष्ट है. श्रद्धालु एक गोलाकार परिक्रमा पथ से समाधि स्थल में प्रवेश कर सकते हैं. जहां शंकराचराचार्य जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगें. वहीं समाधि से निकास के लिए भी गोलाकार पथ है, जिससे की समाधि की परिक्रमा भी पूरी हो जाती है.

आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि के चारों ओर शंकराचार्य कुटीर और शंकराचार्य संग्रहालय का निर्माण भी प्रस्तावित है. शंकराचार्य समाधि स्थल से सटे भूभाग पर  शिव उद्यान का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शिव और शक्ति से संबंधित अनेक मनोहारी पौधों  से सुसज्जित किया जाएगा. 

यह कार्य हुए पूरे

केदारनाथ पुनर्निर्माण के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है. जिसमें टेंपल प्लाजा, एराइवल प्लाजा, मन्दाकिनी एवं सरस्वती नदी पर सुरक्षा दीवार का निर्माण, पांच घाटों का निर्माण, पांच अतिथिगृहों और तीन ध्यान गुफाओं का निर्माण शामिल है. 

ये है प्रस्तावित

प्रधानमंत्री संगम घाट पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, दो अतिथि गृह, पुलिस स्टेशन, कमान और नियंत्रण केंद्र, मंदाकिनी आस्थापथ,कतार प्रबंधन और वर्षा आश्रय तथा सरस्वती नागरिक सुविधा भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनकी कुल लागत 180 करोड़ रुपये से अधिक है. 

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Cabinet Decision: केजरीवाल सरकार का फैसला- कोरोना से लड़ाई में हेल्थ के लिए 1544 करोड़, 190 लो-फ्लोर AC बसों को हरी झंडी

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर महाराष्ट्र सरकार कब घटाएगी VAT? शरद पवार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget