एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस ने शुरू की यूपी में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां, बन रहा ये प्लान

UP Politics: कांग्रेस मिशन 2027 की तैयारियों में जुट गई है. अपने फ्रंटल संगठनों और विभागों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय कर रही है. यूपी के मुद्दों को लेकर फ्रंटल संगठनों को जिम्मेदारी दी जा रही है.

UP Congress News: 2024 लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उत्तर प्रदेश में 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना संगठनात्मक ढांचा दुरुस्त करने में जुट गई है. पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों और विभागों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय कर रही है. प्रदेश के अपने अलग-अलग मुद्दों को लेकर अलग अलग फ्रंटल संगठनों को जिम्मेदारी दी जा रही है. ये फ्रंटल संगठन अपने अपने मुद्दों से जुड़ी जनता की समस्याओं को उठाएंगे.

अपने अपने मुद्दों पर पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन और विभाग मुखर होने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी में विचार विभाग, मानवाधिकार विभाग, विधि विभाग, किसान कांग्रेस और प्रोफेशनल कांग्रेस जैसे अलग-अलग विभागों को कांग्रेस सक्रिय करने जा रही है. इन विभागों में रिक्त पदों को भी कांग्रेस भरेगी. इन सभी विभागों के अपने अलग-अलग काम है, जिसमें विचार विभाग नए-नए मुद्दों को तलाश कर इसको बुद्धिजीविओं  के बीच में ले जाता है.

कांग्रेस बना रही मेगा प्लान 

मानवाधिकार विभाग लोगों के मानवाधिकार से जुड़े विषयों को उठाता है, विधि विभाग आम लोगों को आ रही समस्याओं को परामर्श देने का काम करता है. किसान कांग्रेस किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं को उठाता है. इस तरीके से कांग्रेस अलग-अलग फ्रंटल संगठनों को एक्टिवेट कर उनको जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाने की योजना बना रही है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी संगठनों के बीच तालमेल बनाकर उनके कार्यक्रमों के निगरानी करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी पांच फ्रंटल संगठनों के साथ विभिन्न विभागों को सक्रिय करने की योजना बना ली है. इसके लिए अलग-अलग विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी भी दी गई है.

इस अहम रणनीति पर काम कर रही कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी अपनी मूल पार्टी के साथ अपने फ्रंटल संगठनों को मजबूत कर उसको पूरी तरीके से जनता से जुड़े हुए मुद्दों के लिए मुखर होकर आवाज उठाने की रणनीति पर काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है. कांग्रेस पार्टी का ऐसा मानना है कि वह जितना लोगों के बीच और लोगों के मुद्दों की लड़ाई ,लोगों के साथ मिलकर लड़ेगी. उतना ही वह 2027 में के लिए अपनी पैठ मजबूत कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के रुद्रपुर में गरजा बुलडोजर, 46 घर जमीदोज, HC के आदेश पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget