एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे से बौखलाई कांग्रेस, कोई बोला जयचंद तो किसी ने कहा गद्दार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है। सिंधिया के इस कदम के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कह दिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। सिंधिया के इस कदम से पार्टी में खलबली मच गई है। मध्यप्रदेश में पार्टी को बड़ा झटका लगने से बौखलाए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य पर निशाना साध रहे हैं। कोई उन्हें जयचंद तो कोई गद्दार बता रहा है।

लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार तक कह दिया है। अधीर ने मीडिया से कहा कि, 'पार्टी के खिलाफ जाकर गद्दारी करेंगे तो उन्हें एक्सपेल करना ही पड़ेगा। जो बीजेपी हमें खत्म करना चाहती है, उसे आप मजबूत करेंगे तो पार्टी को ऐक्शन लेना ही पड़ेगा।' उन्होंने कहा, 'मुश्किल हालात में पार्टी को छोड़कर जाना बेईमानी है। पार्टी का नुकसान तो जरूर होगा। लगता है कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार नहीं बच पाएगी। लेकिन बीजेपी की आज की राजनीति यही है कि विपक्ष जहां भी है, उसे तोड़ दो।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे से बौखलाई कांग्रेस, कोई बोला जयचंद तो किसी ने कहा गद्दार

कांग्रेस सासंद ने माना कि ज्योतिरादित्य के जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी मध्यप्रदेश चुनाव में ज्योतिरादित्य को कैंपेन कमेटी के चेयरमैन की भूमिका दी गई थी। बीजेपी के खिलाफ उन्होंने काफी संघर्ष किया था। हम उनके संघर्ष को मानते भी हैं। उन्होंने ज्योतिरादित्य पर कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पता नहीं अब क्या हो गया? पार्टी की हालत हर जगह एक जैसी नहीं रहती है। हमारे पार्टी के लोग बीजेपी की इस साजिश में शामिल हो जाते हैं।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे से बौखलाई कांग्रेस, कोई बोला जयचंद तो किसी ने कहा गद्दार

सिंधिया के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे जरा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी जिस अंग्रेज हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर उनकी मदद की थी, आज ज्योतिरादित्य ने उसी घिनौनी विचारधारा के साथ एक बार फिर खड़े होकर अपने पूर्वजों को सलामी दी है।

अरुण यादव ने यह भी कहा कि आने वाला वक्त अपने स्वार्थों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 15 वर्षों तक किए गए ईमानदारी पूर्ण जमीनी संघर्ष के बाद पाई सत्ता को अपने निजी स्वार्थों के लिए झोंक देने वाले जयचंदों-मीर जाफरों को कड़ा सबक सिखाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget