एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने प्रयागराज के बसवार गांव से शुरू की नदी अधिकार यात्रा, प्रमोद तिवारी ने दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस ने प्रयागराज के बसवार गांव से नदी अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. यात्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रयागराज: निषाद समुदाय समेत पिछड़ी जातियों के वोटरों को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने यूपी में आज से नदी अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर निकाली जा रही इस यात्रा की शुरुआत प्रयागराज में यमुना नदी के किनारे स्थित बसवार गांव से हुई है. 20 दिनों की इस यात्रा का समापन 20 मार्च को बलिया की बैरिया तहसील के माझी घाट पर होगा. इस यात्रा में कुछ जगहों पर खुद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी.

प्रमोद तिवारी ने दिखाई हरी झंडी यात्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर पूर्व सांसद राजाराम पाल और छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी खास तौर पर मौजूद थे तकरीबन साढ़े चार सौ किलोमीटर की इस यात्रा के जरिए नदियों के किनारे बसे 600 गांव के लाखों वोटरों से सीधे संपर्क कर उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.

प्रियंका गांधी ने की आर्थिक मदद यात्रा की शुरुआत प्रयागराज के उसी बसवार गांव से की गई है, जहां 4 फरवरी को हुई झड़प के बाद पुलिस ने ना सिर्फ निषाद समुदाय के कई लोगों की पिटाई की थी बल्कि उनकी नावें भी तोड़ दी थीं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यहां 21 फरवरी को आकर चौपाल लगा चुकी हैं. प्रियंका ने पीड़ितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद और गांव की बच्चियों को कपड़े भी भेजे थे. एक्टिव नजर आई सरकार प्रियंका के आने के बाद यूपी की सरकार भी एक्टिव हो गई थी और डैमेज कंट्रोल करने के लिए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सांसद रीता जोशी को भेजा था. सरकार की तरफ से अब मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं तो साथ ही हाईवे से गांव तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराए जाने और पिटाई और तोड़फोड़ के आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें लाइन हाजिर किए जाने का भी एलान किया गया है.

निशाने पर योगी सरकार नदी अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी जहां नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की कोशिश करेगी तो वहीं सियासी हित भी साधते हुए इन वोटरों को रिझाने और इनके मुद्दों को उठाकर सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधने की भी कवायद जरूर करेगी. यात्रा के पहले दिन भीड़ जुटाकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी ताकत का एहसास भी कराया है. यात्रा कभी पैदल होगी तो कभी नावों के जरिए. पहले दिन कुल 17 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और प्रयागराज के ही मवैया गांव में यात्रा का पहला पड़ाव होगा.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा- यूपी विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगी BJP

Ganga MahaAdhiveshan: सीएम योगी बोले- यूपी में 4 साल में सकारात्मक माहौल, पिछली सरकार में अपराध चरम पर थे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget