एक्सप्लोरर

Farmer Protest: गाजीपुर बॉर्डर बंद होने से आम जनता परेशान, कच्चे रास्तों से जान जोखिम में डालकर निकलते हैं

किसान आंदोलन के चलते यूपी बॉर्डर पर तारबंदी से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. यहां, दफ्तर व अन्य जरूरी कामों के लिये दि्ल्ली की तरफ जाने वाले लोग बेहद परेशान हैं.

गाजियाबाद: गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन आंदोलन के चलते होने वाली समस्या भी बहुत जटिल है. दिल्ली पुलिस ने जबसे बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है, उससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

जान जोखिम में डालकर कच्चे रास्तों से निकलने की मजबूरी

गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन का 82वां दिन है. एक तरफ दिल्ली पुलिस ने कटीले तार लगा रखे हैं और बैरिकेटिंग है, जिससे यातायात रोक दिया गया था, लेकिन साइड में ही एक रास्ता है, उसे भी तार लगाकर बंद कर रखा था. इस रास्ते के जरिये जनता दिल्ली में जाती थी, अब उनका संचालन बिल्कुल बंद है. लेकिन दो पहिया वाहन चालक, पैदल और साइकिल वाले इस कच्चे रास्ते से जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं. एबीपी गंगा ने जनता से बात की. दो पहिया वाहन चालकों ने बताया ऑफिस पहुंचने में देरी होती है, बहुत ही समस्या है, रास्ते बंद होने से इस रास्ते के आगे खाई भी है. जिन रास्ते पर यह जा रहे है, वहीं, इन्होंने निकलने का रास्ता बना लिया है.

एबीपी गंगा ने की लोगों से बात

जिस तरफ यह वाहन गाज़ीपुर बॉर्डर की साइड जंगल के रास्ते से यह जा रहे थे, एबीपी गंगा की टीम भी उसी रास्ते पर पहुंची. वहां का नज़ारा जोखिम भरा था. धूल, मिट्टी और इस कच्चे रास्ते से वाहन जा रहे थे और आगे जाकर गहरी खाई के पास एक रास्ता था. जहां से यह वाहन, पैदल यात्री निकल रहे थे. यह वही खाई है, जिसे दिल्ली पुलिस ने खोदा था, जिससे किसान इस तरफ से ना जा सके. लेकिन आम जनता व राहगीर जिन्हें दिल्ली जाना था, अपने ऑफिस पहुंचना था कामकाज पर निकलना था, अब वह खतरा मोल लेकर गुजर रहे हैं. कुछ लोगों से बात करने पर, उन्होंने बताया कि हमें बहुत परेशानी उठानी पड़ती है, एक तरफ किसानों का आंदोलन चल रहा है, हम परेशान हैं, लेकिन क्या करे?

वहीं, एक तरफ आंदोलन चल रहा है, एनएच 9 बंद है. गाज़ीपुर बॉर्डर बंद है. ऐसे में परेशानी का कोई हल नहीं निकल रहा है. इधर दिल्ली पुलिस अपनी व्यवस्था देख रही है, दूसरी तरफ किसान अपनी मांग पर बैठे हैं, ऐसे में परेशान आम जनता है.

ये भी पढ़ें.

रुद्रप्रयाग: गर्मियों से पहले ही पहाड़ों में शुरू हुई पानी की किल्लत, कई परिवारों ने किया पलायन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget