एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी के बाद यूपी के 25 जिलों में अलर्ट, सीएम ने सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड त्रासदी को लेकर कहा कि हम ऐसे वक्त राज्य सरकार के साथ पूरी तरह खड़े हैं. उन्होंने कहा कि गंगा नदी जिन इलाकों से निकलती है, वहां पर पूरी सावधानी बरती जा रही है.

अयोध्या: उत्तराखंड में आई भीषण आपदा को लेकर उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में अलर्ट कर दिया गया है. अयोध्या पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

सीएम ने जताई संवेदना

अयोध्या दौरे के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, इस भीषण आपदा को लेकर उत्तराखंड के उन पीड़ित परिवारों के प्रति और नागरिकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. क्योंकि अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है, इसलिए यह बाढ़ का खतरा गंगा नदी में भी संभावित है. हालांकि, उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो करके वहां के मुख्यमंत्री स्वयं ही इस पर नजर रखे हुए हैं. घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं. माननीय गृहमंत्री व प्रधानमंत्री जी ने भी इस पूरे घटनाक्रम के प्रति NDRS और अन्य संस्थाओं को पहले से अलर्ट कर बचाव और राहत कार्य को तेज करने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. उत्तर प्रदेश के अंदर गंगा का बड़ा हिस्सा है, लगभग 1000 किलोमीटर गंगा जी उत्तर प्रदेश की भूमि से होकर गुजरती है. हम लोगों ने पूरी तरह सतर्कता बरती है.

हम सतर्कता बरत रहे हैं

घटना के तुरंत बाद हमें जानकारी मिल गई थी और हम लोगों ने अपने जल शक्ति विभाग को पहले से ही अलर्ट कर दिया है. गृह विभाग एक-एक गतिविधि पर नजर रख रहा है. उत्तराखंड में स्थित इस समय जलस्तर अलकनंदा का सामान्य जोर तेजी के साथ बढ़ रहा है और हमारा अनुमान है कि यह जल्द नीचे आने में इसको समय लगेगा. हरिद्वार के बाद नरोड़ा, फिर बिजनौर यह जो बैराज आएंगे यहां हम इस पूरे जल को एबजार्ब कर लेंगे. कोई समस्या नहीं आने वाली, लेकिन हम लोग सभी 25 जनपदों को जहां से गंगा होकर गुजरती है उन सभी जनपदों में पहले से ही सतर्कता बरते हुए हैं, वहां अलर्ट जारी किया है. हमारे प्रदेश का गृह विभाग, राजस्व विभाग एनडीआरएफ सभी इसके प्रति सतर्कता बरतते हुए यहां पर पूरी निगाह रखे हुए हैं. उत्तराखंड सरकार को और वहां के नागरिकों के प्रति हमारी संवेदना है और जैसे भी जो भी सहयोग उत्तराखंड सरकार चाहेगी उत्तर प्रदेश सरकार करने को तैयार है.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी ने किए रामलला का दर्शन, बोले- देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे नई अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget