एक्सप्लोरर

सीएम योगी के आदेश पर मिल गया वाची को एडमिशन, स्कूल लगवा रहा था घर वालों को चक्कर

Moradabad News: वायरल वीडियो में CM योगी को वाची से बात करते और उसकी समस्या सुनते देखा जा सकता है. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने झट से एडमिशन प्रक्रिया पूरी की और BSA को पत्र लिखकर सूचना दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत अपनी बेटी के एडमिशन के लिए तीन महीने से परेशान पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई. लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान पांच वर्षीय वाची और उनके परिवार ने CM से मुलाकात की, जिसके बाद महज तीन घंटे में वाची का प्रतिष्ठित सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी क्लास में एडमिशन हो गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शहर के एमडीए निवासी अमित कुमार रैपिडो ड्राइवर के रूप में काम करते हैं, अपनी पत्नी प्राची और दो बेटियों वाची (5 साल) व आची (3 साल) के साथ पिछले तीन महीनों से वाची के स्कूल एडमिशन के लिए परेशान थे. RTE के तहत सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में वाची का नाम लाटरी में चुना गया था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने लगातार चक्कर कटवाने के बाद भी एडमिशन देने से इनकार कर दिया. 17 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पत्र लिखकर एडमिशन की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

सीएम योगी से मिलते ही 3 घंटे में एडमिशन

मंगलवार को अमित लखनऊ में जनता दर्शन में सीएम योगी से मिले. बेटी ने मासूमियत से एडमिशन की गुहार लगाई, तो CM ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए. वायरल वीडियो में CM योगी को वाची से बात करते और उसकी समस्या सुनते देखा जा सकता है. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने झट से एडमिशन प्रक्रिया पूरी की और BSA को पत्र लिखकर सूचना दी.

परिवार की खुशी और CM की तारीफ

एडमिशन की पुष्टि होते ही BSA ने अमित को फोन किया, जिससे उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. अमित और प्राची ने CM योगी का आभार जताते हुए कहा कि शब्दों में हमारा आभार व्यक्त नहीं हो सकता. CM ने तुरंत हमारी फरियाद सुनी और समस्या हल की. वे पूरे यूपी के अभिभावक हैं. वाची और परिवार आज स्कूल पहुंचकर एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कीं और CM का धन्यवाद किया.

स्कूल और प्रशासन पर सवाल

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल जो RTE के तहत 8-9 बच्चों का चयन हुआ था, अभी तक केवल 2-3 बच्चों को ही एडमिशन दे पाया है. BSA ने बतायाकि स्कूल ने वाची का एडमिशन तो कर दिया, लेकिन बाकी बच्चों के एडमिशन क्यों नहीं हुए, इसकी जांच की जाएगी. स्कूल प्रशासन अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्कूल RTE नियमों का पालन नहीं कर रहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget