एक्सप्लोरर

UP News: समय पर पूरा हो खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, सीएम योगी का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रदेश में सकुशल संपन्न हुई है. यह एक मॉडल बना है. परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्ड द्वारा भी अपनाया जाए.

UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अलग अलग पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बैठक की. इसमें उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष,  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष,  विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष,  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्ष समेत शासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में सीएम ने विभिन्न बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस बैठक में सीएम ने मौजूदा समय में की जा रही सभी भर्तियों के संबंध में जानकारी ली और सभी बोर्ड व आयोगों को निर्देश दिया कि खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए. इस दौरान पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष ने हाल में ही सकुशल संपन्न कराई गई पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया और संचालन के संबंध में बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रदेश में सकुशल संपन्न हुई है. यह एक मॉडल बना है. परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्ड द्वारा भी अपनाया जाए.  

प्राइवेट संस्था को परीक्षा केंद्र न बनाएं- सीएम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसी भी विभाग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को लेकर पेंडेंसी न हो. हर हाल में तय समय के अंदर सही ढंग से सभी प्रक्रियाएं संपन्न की जाएं. ट्रांसपोर्ट, एजेंसी और परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरती जाए और गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित की जाए. वहीं अधिकृत एजेंसी के साथ चयन बोर्ड व आयोग का एमओयू भी होना चाहिए. सीएम ने कहा कि किसी भी प्राइवेट संस्था को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए. केवल राजकीय व राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए. परीक्षा केंद्र का चयन जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में किया जाए. 

आतिशी के फैसले पर भड़के आकाश आनंद, कहा- 'ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा'

सीएम ने कहा कि परीक्षा सही से संपन्न कराने के संबंध में सभी बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें. परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के दौरान ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व सीसीटीवी की भी सहायता ली जाए. अफवाह को रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए. उन्होंने सभी बोर्ड व आयोग से कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए क्वेश्चन बैंक तैयार करें. परीक्षा की शुचिता के लिए यह बेहद जरूरी है. वहीं चिकित्सा व तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित करके शीघ्र भर्ती की जाए. साथ ही सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget