एक्सप्लोरर

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'सहायक उपकरणों से दिव्यांगों को सामान्य जीवन जीने में मिल सकती है मदद'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन वर्ष पहले अटल जी की स्मृतियों के जरिए आरोग्यता व संपूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'अटल स्वास्थ्य मेले' की शुरुआत की गयी थी .

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां दिव्यांगों के बीच ‘व्हीलचेयर’ और ‘तिपहिया साइकिलें’ वितरित की और कहा कि ऐसी चीजें उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद करती हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला-तीन 'सेवा ही सरकार' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मंच के नीचे मैंने दिव्यांगजनों से संवाद किया और उनके बीच कृत्रिम अंग तथा तिपहिया साइकिल एवं व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरण वितरित किए.

रविवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले अटल जी की स्मृतियों के जरिए आरोग्यता व संपूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'अटल स्वास्थ्य मेले' की शुरुआत की गयी थी . उन्होंने कहा कि पहले मेले में 7500 से अधिक, दूसरे में 10500 से अधिक और इस बार दो दिन में हजारों लोगों ने लाभ प्राप्त किया है . केंद्र की योजनाओं से जुड़कर वंचित लोग भी लाभान्वित हुए हैं. दो दिवसीय मेले के समापन पर मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों से मिले. उनके बीच उन्होंने कंबल, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर समेत जरूरी उपकरण वितरित किए. योगी ने कहा कि पूरा देश लखनऊ के गौरव अटल जी की पावन जयंती पर उनसे जुड़ी स्मृतियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

सीएम योगी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को नव वर्ष 2023 की शुभकामना दी और कहा कि यह वर्ष शुभ और मंगलकारी होगा. मेले के संयोजक नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया. इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

UP Politics: सपा का सियासी भूचाल लाने वाला दावा, कहा - केशव-ब्रजेश उखाड़ फेकेंगे योगी की कुर्सी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति

वीडियोज

Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
Iran-US War: एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget