एक्सप्लोरर

Saharanpur News: सीएम योगी ने मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर की मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

CM Yogi Saharanpur Visit: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर रहे. यहां उन्होंने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय (Maa Shakumbhari University) का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल को भी देखा.

योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, ब्वॉयज हॉस्टल ब्लॉक, वीसी रेजिडेन्स, फैसिलिटी सेण्टर, कैन्टीन, विद्युत सब-स्टेशन, पुलिस चौकी, हेल्थ सेन्टर, बाउन्ड्री वॉल इत्यादि के निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. 

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी बेहतर शिक्षा के प्रति संवेदनशील है. उच्च शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उन्नयन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर बेहतर योगदान देगा. ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

उन्होंने कार्यदायी संस्था को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए.

बाहरी कार्यों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित फर्म विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, वीसी हाउस, बाउण्ड्री वॉल, सड़क व सीवर सहित सभी बाहरी कार्यों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूरा करे. वहीं अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर जिलाधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने सहारनपुर स्थित मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की.

ये भी पढ़ें: युवती के साथ बुजुर्ग ने किया रेप, पंचायत ने बोला- जूते मारो और बात खत्म करो, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget