एक्सप्लोरर

Monkeypox: मंकीपॉक्स को लेकर सीएम योगी की बैठक, कोविड अस्पतालों में 10-10 बेड रिजर्व रखने का निर्देश

Monkeypox: मंकीपॉक्स संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश के कोविड अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 10-10 बिस्तर आरक्षित रखने के निर्देश दिए.

Monkeypox: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों (Covid Hospitals) में मंकीपॉक्स प्रभावित मरीजों के लिए कम से कम 10-10 बिस्तर आरक्षित रखे जाएं. बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में इसे लेकर विशेष सावधानी बरती जाए. 

सीएम योगी ने दिए निर्देश

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों में न्यूनतम 10 बेड सिर्फ मंकीपॉक्स से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएं.  मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक आम लोगों को सही जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए. इसके साथ ही सीएम ने अफ्रीकन स्वाइन फ्लू संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि संक्रमित सुअरों की अंतिम क्रिया निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुरूप की जाए. 

अफ्रीकन स्वाइन फीवर पर भी गंभीरता से काम

सीएम ने यह भी कहा कि सुअर पालन बहुत से लोगों के लिए रोजी-रोटी का जरिया है ऐसे में जिन पालकों के यहां अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से सुअरों की मौत हुई है उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं. आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. हालांकि यूपी में संक्रमण की दर न्यूनतम है. 

उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने के काम में तेजी लाई जाए, इसके लिए मिशन मोड में प्रयास करने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget