एक्सप्लोरर

Uttarakhand Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट उत्तराखंड के विकास में नए चरण की शुरुआत, बोले- सीएम पुष्कर सिंह धामी

Global Investors Summit 2023: सीएम धामी ने कहा हम उत्तराखंड को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जब यह 2025 में अपने गठन के 25 साल का जश्न मनाएगा, हम उस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं.

Global Investors Summit 2023: उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि इस आयोजन में हुए समझौते राज्य की विकास यात्रा में नए चरण की शुरुआत का प्रतीक हैं और उन्होंने इसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया. वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शिखर सम्मेलन के माध्यम से राज्य में 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था, लेकिन इससे अधिक 3.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के निवेश समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं और कई अभी भी प्रक्रिया में हैं.

ऊर्जा, विनिर्माण और सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 3.52 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये. धामी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश में व्याप्त सकारात्मकता के माहौल को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और सक्रिय समर्थन के बिना दो दिवसीय कार्यक्रम सफल नहीं होता. उन्होंने कहा कि निवेश समझौता ज्ञापनों के कार्यान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है जो स्थानीय लोगों के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं.

धामी ने कहा, ‘‘हम उत्तराखंड को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं (जब यह 2025 में अपने गठन के 25 वर्ष का जश्न मनाएगा) और हम उस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं. हम रास्ते में आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं, लेकिन हमें अपनी क्षमता पर भरोसा है.’’ धामी ने कहा कि 23 साल पहले राज्य के गठन के बाद, पहली बार उनके कार्यकाल के दौरान कई कदम उठाए गए हैं, जैसे कड़े धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून बनाना, भूमि और ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम और उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देना.

जल्द ही समान नागरिक संहिता भी लाएंगे- सीएम धामी

धामी ने कहा, ‘‘हम जल्द ही समान नागरिक संहिता भी लाएंगे. हमें इसका मसौदा मिलने वाला है और जैसे ही हमें यह मिलेगा हम इसके कार्यान्वयन पर काम करना शुरू कर देंगे.’’ मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए एक विकास पुस्तिका भी जारी की. उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के दौरान फंसे श्रमिकों के परिवारों का मनोबल बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मीडिया की भी प्रशंसा की.

UP News: यूपी में शहरों का नाम बदलना बीजेपी के लिए गेम-चेंजर साबित होगा? लोकसभा चुनाव से पहले चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget