एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: इलाज के लिए लगाते रह गए ट्रांसफर की फरियाद, डॉक्टर को तेरहवीं के दिन मिली तबादले की चिट्ठी

चित्रकूट में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर को उनकी मौत के बाद ट्रांसफर की चिट्ठी मिली है. वह बीमारी के कारण लंबे समय से ट्रांसफर की मांग कर रहे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट (Chitrakoot) में एक 55 वर्षीय सरकारी डॉक्टर की मौत के 13 दिन बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर पर ट्रांसफर की चिट्ठी (Transfer Letter) आई. वह एक पुरानी बीमारी का हवाला देते हुए पिछले दो वर्षों से अपने गृहनगर प्रयागराज (Prayagraj) ट्रांसफर किए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनके अनुरोध पर अमल उनकी मौत के बाद किया गया. 

चित्रकूट के जिला अस्पताल में तैनात दीपेंद्र सिंह लीवर में संक्रमण के कारण काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थे. उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, दीपेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य के आधार पर प्रयागराज ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था. उनका 17 जून की रात निधन हो गया. हालांकि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 30 जून को जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, उनका तबादला चित्रकूट से प्रयागराज कर दिया गया.

जानें, परिवार का क्या है कहना

विडंबना यह है कि उनके परिवार को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर उसी दिन ट्रांसफर लिस्ट मिली, जब उनकी 'तेरहवीं' की रस्में निभाई जा रही थीं. उनके छोटे भाई हेमेंद्र सिंह ने कहा, 'मेरे बड़े भाई लीवर में संक्रमण के कारण गंभीर रूप से पीड़ित थे.पिछले दो वर्षो से तबादले का अनुरोध कर रहा थे, लेकिन उनके सभी अनुरोध राज्य के स्वास्थ्य विभाग पर कोई असर डालने में विफल रहे. वह पिछले तीन महीने से छुट्टी पर थे और आखिरकार 17-18 जून की दरम्यानी रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. अब हमें उनके तबादले की जानकारी मिली है.' डॉक्टर दीपेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी आभा सिंह हैं, जो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और दो नाबालिग बेटों के साथ रहती हैं. आभा ने कहा, 'उनकी मौत के बाद तबादले का आदेश देखकर हमें समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या जवाब दें.'

Chandauli News: पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 13 लाख लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, गैंग के मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

अस्पताल को नहीं ट्रांसफर की जानकारी

प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू संभागीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इंदु कनौजिया ने कहा, 'मुझे इस अस्पताल में दीपेंद्र सिंह के तबादले का कोई लिखित आदेश नहीं मिला है. हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी की गई तबादला सूची में उनका इस अस्पताल में तबादला कर दिया गया है.' दीपेंद्र को 11 साल पहले संयुक्त जिला अस्पताल, चित्रकूट में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया था. उन्होंने प्रयागराज स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया था ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों की देखरेख में अपना इलाज करा सकें.   

ये भी पढ़ें -

Basti News: बस्ती में लगातार बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, DM ने सैफाबाद तटबंध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget