एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat Remark: चंद्रशेखर आजाद ने उठाए मोहन भागवत के बयान पर सवाल, कहा- 'कहीं खुद को शूद्र न कहने लगें'

Caste System: चंद्रशेखर ने कहा कि मोहन भागवत जी और बीजेपी एक ही है. वो किनके लिए काम कर रहे हैं और किनके लिए वोट बटोरना चाहते हैं, यह आप अच्छे से जानते हैं.

Mohan Bhagwat Statement on Caste System: रामचरितमानस विवाद (Ramcharitmanas) और संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान को लेकर अब आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी काव्य या महाकाव्य में अपमानजनक टिप्पणी की गई तो जिन लोगों ने भी उसकी ठेकेदारी ले रखी है उसमें तब्दीली करनी चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि उनकी सोच ही निम्न स्तर की है. उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत दलितों के सच्चे हितैषी हैं तो जाति व्‍यवस्‍था को खत्‍म करने पर बात करनी चाहिए.

चन्‍द्रशेखर आजाद ने कहा कि आज भी एक जाति, समूह, महिलाओं और शूद्रों को अपमानित जीवन जीते हुए देखना चाहते हैं. यह लोकतंत्र और संविधान में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. मैंने-आपने उन पंक्तियों को पढ़ा है. ताड़ना शब्द को लेकर हो रही अलग-अलग व्याख्या पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग बताएं कि ताड़ना शब्द क्या मतलब है. उनके हिसाब से ताड़ना, खींचना, पीटना एक ही शब्द है. आज कुछ साथी कह रहे हैं कि ताड़ना का मतलब शिक्षा देने से है. तो अगर कोई हमारे पशुओं को भी शिक्षा देना चाहता है, तो भी उसके लिए तैयार हैं. जगह-जगह स्कूल खुले हैं वहां अपने पशुओं को भी भेजें.

मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद

जातिवाद को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर वो जाति का ऊंच-नीच ब्राह्मणों पर छोड़ रहे हैं तो इतने लंबे समय से उनकी सरकार है इसे बदलने के लिए उन्होंने क्या किया है? जिस तरह से रामचरितमानस के विवाद पर जिन लोगों ने अपनी बात रखी उनसे जवाब मांगे उसी तरह आपको हिम्मत दिखाकर आरएसएस के मुखिया से भी आप इस पर जवाब मांगना चाहिए. ये कहना चाहते हैं कि ये सत्य है तो यह बुरा है कि जिन लोगों ने जाति बनाई, उन लोगों ने खुद को ऊपर रखा और बाकी लोगों को नीचे रखा. 

चंद्रशेखर ने कहा कि मोहन भागवत जी और बीजेपी एक ही है. वो किनके लिए काम कर रहे हैं और किनके लिए वोट बटोरना चाहते हैं, यह आप अच्छे से जानते हैं. एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकने से अच्छा होता कि भागवत कहते कि वे जाति व्यवस्था खत्म करने की शुरुआत कर रहे हैं. इस बात का डर है कि आज शूद्रों की जो एक लाइन खींची गई है, कल मोहन भागवत जी ये न कहने लग जाए कि वह भी शूद्र हैं. उन्होंने कहा कि आज हमें जाति व्यवस्था खत्म करने पर बात करनी चाहिए. लेकिन इस पर बीजेपी की सरकार कुछ नहीं कर रही है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वे आजाद भारत के आजाद नागरिक होने के नाते कहते हैं कि कभी वर्ण व्यवस्था में रहते हैं. फिर जाति व्यवस्था में आ जाते हैं. कभी वे शूद्र रहते हैं. अछूत रहते हैं. आज उन्हें संवैधानिक रूप से एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी और जनरल के रूप में पहचान मिली है. लेकिन आज भी इस देश और प्रदेश में एससी एसटी और ओबीसी माइनॉरिटी के लोग बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं. देश में लाखों लोग भूखे पेट सोते हैं. देश में लाखों लोग बगैर छत के सोते हैं. देश में लाखों लोगों को अच्छा पानी नसीब नहीं हो पाता है.

ये भी पढ़ें- Moradabad: आजम खान की बोलती बंद! मुंह और कान पर हाथ रखकर किया इशारा, 'न सुनाई देता है न बोल सकता हूं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget