एक्सप्लोरर

Deoria: देवरिया में सपा के MLC प्रत्याशी डॉ कफील खान पर फिर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए- इसबार क्या है आरोप?

Deoria: यूपी के देवरिया-कुशीनगर एमएलसी के प्रत्याशी डॉ कफील खान पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन पर सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगा है.

Deoria: यूपी के देवरिया-कुशीनगर एमएलसी के प्रत्याशी डॉ कफील खान पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन पर सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगा है. दरअसल दो दिन पहले डॉ. कफील खान ने एक महिला का सरकारी एम्बुलेंस में प्राथमिक इलाज कर उसे अस्पताल पहुंचाया था. उन पर आरोप है कि जब महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल लाया जा रहा था तो उन्होंने जबरन एंबुलेंस रोककर महिला का इलाज शुरू कर दिया. एंबुलेंस ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

डॉ कफील ने ट्वीट कर कही थी ये बात

दरअसल 27 मार्च को सपा प्रत्याशी डॉ कफील खान ने एक ट्वीट कर कहा कि, देवरिया में क्षेत्रीय भ्रमण कर रहा था तो देखा कि ट्रक ने एक औरत को टक्कर मार दी है. महिला को देवरिया सदर अस्पताल ले गया पर खून अधिक बह चुका था और तुरंत ऑपरेशन की जरूरत थी. प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर करना पड़ा अभी उनको भेज ही रहा था कि मिश्रा जी की माँ गंभीर हालत में आ गई. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि 'बहुत दुखी हूं कल जिनको गोरखपुर रेफ़र किया था उनका इंतकाल हो गया, मिश्रा जी की मां जिस 108 एम्बुलेंस से लायी गईं थी उसका ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था, सदर हॉस्पिटल देवरिया में ना अंबु बैग था, ना लेरिंगोस्कोप था, ना ईटी ट्यूब, ना जीवन रक्षक औषधि. मिश्राजी की मां का भी देहांत हो गया.'

एंबुलेंस ड्राइवर की तहरीर पर दर्ज मामला

इसके बाद डॉ कफील खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. डॉ श्रीपति मिश्रा,डीआईजी/एसपी देवरिया ने कहा कि 108 एंबुलेंस के चालक ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि 26 मार्च को जब वो एक मरीज को भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ला रहा था तो डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के पास डॉ कफील खान जबरदस्ती एंबुलेंस रोककर अंदर घुस गए और महिला का इलाज करने लगे. एंबुलेंस ड्राइवर की इस तहरीर पर डॉ कफील खान के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा और जबर्दस्ती इलाज करने का मामला दर्ज किया गया है. 

एंबुलेंस को लेकर लगाया था आरोप

वहीं एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि डॉक्टर कफील खान ने ट्वीट कर कुछ कमियों का जिक्र किया था कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं और अंबु बैग नहीं है. ये ट्वीट जब वायरल हुआ तो इसकी जांच की गई. पहली नजर में सामने आया है कि एंबुलेंस में दो कैटेगरी होती हैं, एक एडवांस लाइफ सपोर्ट होती है, और दूसरी बेसिक लाइफ सपोर्ट. इस एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट से संबंधित सुविधाएं मौजूद थीं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि सरकारी काम में बाधा डालने पर क्या कार्रवाई हुई है तो उन्होंने कहा कि इस मामले में हमेंं जानकारी नहीं है.

डॉ कफील खान कौन है?

डॉ कफील खान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले पर सुर्खियों में आए थे. सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था. जिसके बाद वो कई महीनों तक जेल में भी बंद रहे. समाजवादी पार्टी ने इस बार देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget