एक्सप्लोरर

कान्स फिल्म फेस्ट वर्चुअल फॉर्मेट में नहीं होगा, विकल्प की तलाश

कान्स फिल्म महोत्सव के भौतिक रूप से आयोजन की धूमिल संभावना के बीच आयोजक अब दूसरे विकल्प तलाशने में व्यस्त हैं।

कान्स फिल्म महोत्सव के भौतिक रूप से आयोजन की धूमिल संभावना के बीच आयोजक अब दूसरे विकल्प तलाशने में व्यस्त हैं। उन्होंने इस साल के अंत में इस फेस्ट में फिल्मों की स्क्रीनिंग की योजना बनाई है। महोत्सव के आयोजक जून की शुरुआत में फिल्मों के चयन का खुलासा करेंगे और वेनिस सहित कई फिल्म महोत्सवों के साथ मिलकर कुछ फिल्मों को पेश करेंगे। महोत्सव के प्रवक्ता ने कहा, "अभी तक तो भौतिक तौर पर आयोजन की व्यवस्था करना जटिल लगता है, इसलिए हम जून की शुरुआत में (प्रारंभिक आधिकारिक) फिल्मों के चयन की घोषणा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।" कान्स के निदेशक थियरी फ्रीमाक्स ने स्क्रीन डेली के साथ एक साक्षात्कार के दौरान जो बात कही थी, प्रवक्ता ने उसकी भी पुष्टि की। प्रवक्ता ने बताया कि एक वर्चुअल फेस्ट आयोजित करने के बजाए, कान्स को "विभिन्न फेस्टिवलों के सहयोग से, कान्स के बाहर" आयोजित करेंगे। इसमें वेनिस भी शामिल है, और इसके लिए उन्होंने फेस्ट आयोजकों और सिनेमाघरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। पिछले महीने पता चला था कि कोविड-19 महामारी के कारण जून में कान्स फिल्म महोत्सव नहीं होगा। यह भी बताया गया कि आयोजक इस वर्ष के अंत में महोत्सव का आयोजन करने के लिए विभिन्न विकल्पों की खोज में व्यस्त हैं। इस बीच, फ्रीमाक्स आधिकारिक चयन की पूरी सूची जारी करने के बजाय केवल उन फिल्मों की सूची जारी करेंगे, जिन्हें "अब और अगले वसंत के बीच" जारी करने के लिए निर्धारित किया गया था। इन फिल्मों को 'कान्स 2020' लेबल दिया जाएगा। इन "लेबल्ड" फिल्मों को टोरंटो, डावेविल, एंगोलेमे, सैन सेबेस्टियन, न्यूयॉर्क, बुसान और लुमियर त्योहार जैसे फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया जाएगा। अगले साल के त्योहार के लिए चयन प्रक्रिया इस साल के अंत में शुरू होगी। ऐसी फिल्में जिन्हें इस साल के संस्करण के लिए चुना गया था और उनकी रिलीज में एक वर्ष तक की देरी हुई, उन्हें 2021 संस्करण में रखा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget