एक्सप्लोरर

रायबरेली: नहर कटने से गांव में तबाही, खेतों को नुकसान, जलमग्न हुआ कोतवाली परिसर

रायबरेली में नहर के कटान से किसानों को काफी नुकसान हुआ. इसके चलते खेतों में धान भी नष्ट हुआ. इसके अलावा नहर के पानी का बहाव इस कदर तेज था कि सड़कें कई जगह से टूट गईं.

रायबरेली. नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही उस समय सामने आई जब दो दिन से कटी नहर गांव में तबाही मचा रही थी. इतना ही नहीं कोतवाली परिसर भी नहर के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो चुका था. सूचना के काफी समय बाद नहर विभाग के कर्मचारी पहुंचे और बांधने के लिए मशक्कत करते रहे और जब तक कटान रोक पाते तब तक काफी तबाही मच चुकी थी. मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा गांव के पास का है.

जगह जगह से टूट गई सड़कें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहर गांव के पास शारदा नहर खंड उन्नाव कट गया और रातों-रात पानी पूरे गांव में घुस गया. सुबह जब तक लोग कुछ समझ पाते और कटान रोकने के लिए कुछ उपाय ढूंढते, तब तक पानी लोगों के घरों व बाहर पानी भर चुका था. जिससे लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था. बहाव इतना तेज था कि गांव को जोड़ने वाली सड़कें भी जगह-जगह से टूट गईं और आने जाने वाले रास्तों में गड्ढे हो गए.

ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन समय पर नहर विभाग उन्नाव खंड लालगंज के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंच पाए, लिहाजा पूरा गांव जलमग्न हो गया और आसपास के खेत भी डूब गए. कुछ खेतों में तो धान भी कटे थे लिहाजा किसानों को भी काफी नुकसान हुआ.

इस तरह काबू पाया गया

नहर खंड उन्नाव जैसे ही लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा के पास कटा उसका प्रकोप सिर्फ गांव तक ही सीमित नहीं था बल्कि लालगंज कोतवाली परिसर में भी पानी घुस गया और पूरी कोतवाली जलमग्न हो गई. पुलिस के नुमाइंदों ने भी नहर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद नहर विभाग के अधिकारी जगे और जेसीबी मशीन व मैन पावर से कटे हुए नहर पर काबू पाया.

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से नहर कट गई जिसका पानी पूरे गांव में घुस गया, आने जाने वाली सड़कें भी टूट गई, काफी नुकसान हुआ है. नहर विभाग के लोगों को सूचित किया गया तो काफी देर से यहां पहुंचे और मशीन लगाकर कटे हुए नहर को बांधा लेकिन नहर के पानी से काफी नुकसान हो गया.

ये भी पढ़ें.

मसूरी में बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से बस रेस्टोरेंट से टकराकर खाई में लटकी,ITBP के 40 जवान बाल बाल बचे

बिकरु कांड: पुलिस ने चार्जशीट में विकास दुबे के 36 गुर्गों को बनाया आरोपी, चार महिलाएं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 4 जुलाई को रवाना होगा कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था, 38 किमी का होगा पैदल सफर
उत्तराखंड: 4 जुलाई को रवाना होगा कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था, 38 किमी का होगा पैदल सफर
चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला बाकी! श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया बयान
चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला बाकी! श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया बयान
Dehradun News: विकासनगर में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
देहरादून: विकासनगर में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 'दल से पहले देश, व्यक्ति से पहले समाज की भावना के साथ काम करें'
CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 'दल से पहले देश, व्यक्ति से पहले समाज की भावना के साथ काम करें'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)
Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Video: जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
Embed widget