एक्सप्लोरर

राजधानी लखनऊ में बुलंद हैं अपराधियों के हौसले, व्यापारी को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

गुरुवार रात सोनू दुकान बंद कर पड़ोस स्थित गोदाम को चेक करने जा रहा था। इस बीच गोदाम के पास गली में ही बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। राजधानी में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, घटनास्थल के पास रुपयों से भरा बैग पड़ा हुआ था।

सीने में मारी गोली

वारदात गोमतीनगर के खरगापुर की है। यहां स्थित गौतम मार्केट में ग्वारी गांव निवासी मुलहे राम यादव के बेटे सोनू यादव (30) की किराने की दुकान है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राम सूरत सोनकर के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे सोनू दुकान बंद कर पड़ोस स्थित गोदाम को चेक करने जा रहा था। इस बीच गोदाम के पास गली में ही बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सोनू को लोहिया लेकर पहुंची। हालत नाजुक देख उसे ट्रामा सेंटर ले भेजा गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है जांच

वारदात के बाद से सोनू के परिवार में मातम पसर गया है। उनके परिवार में पत्नी रूपा दो बेटियां जान्हवी (5), ऋतिका (2), छोटे भाई मोनू, आशीष और दो बहने हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिवार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि रंजिश, रुपयों की लेन-देन समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मिला रुपयों  सेभरा बैग

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटनास्थल के पास से ही एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। बैग में काफी रुपये हैं। व्यवसायी के साथ लूट नहीं हुई है। उसकी हत्या की गई है। बैग में करीब ढाई से तीन लाख रुपये होने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में बुलंद हैं अपराधियों के हौसले, व्यापारी को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

फरार नौकरों की तलाश में दबिश

एसएसपी ने बताया कि व्यवसायी सोनू की दुकान में दो नौकर काम करते हैं। रोजाना दुकान से सोनू के निकलने के बाद ही नौकर जाते थे। घटना के दौरान दोनों पहले क्यों निकले हैं इसकी पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसी कैमरे में एक नौकर दूसरे रास्ते पर जाते दिखा है। दोनों नौकरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget