एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में जातीय तनाव, यादव समाज ने गांव की एंट्री पर लगाया जातिसूचक बोर्ड, दलितों ने किया विरोध

Bulandshahr News: बुलंदशहर में यादव समाज द्वारा गांव में जातिसूचक बोर्ड लगाने पर विवाद हो गया. दलित समाज ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बोर्ड हटा दिया है.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में यादव समाज के द्वारा जातिसूचक बोर्ड लगाने के मामला सामने आया है, जिसके बाद जातीय विवाद बढ़ गया. गांव में दलित समाज के लोगों ने बोर्ड पर आपत्ति जताई, जिसे बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहीर रेजिमेंट और समाजवादी पार्टी के नेताओं समेत 12 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है. ये कार्रवाई जबरन जातिसूचक बोर्ड गांव में लगाने और पंचायत आयोजित करने के मामले में की गई है. 

दरअसल सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर की एंट्री पर यादव समाज के लोगों द्वारा जबरन एक जातिसूचक बोर्ड लगाया गया था. बोर्ड पर "यदुवंशी गांव"- जुनेदपुर अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, जय यादव लिखा गया था. इस जातिसूचक बोर्ड पर गांव के दलित समाज ने विरोध किया, जिसके बाद यादव समाज के लोग भी इकट्ठा हो गए और पंचायत कर बोर्ड का समर्थन करने लगे. जिससे गांव में जातीय विवाद बढ़ रहा था.

पुलिस ने गांव से हटाया बोर्ड
विवाद बढ़ने के बाद दलितों ने अपनी जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बोर्ड को उखाड़ दिया और थाने ले आई. पुलिस ने यादवों से इस तरह का बोर्ड नहीं लगाने को कहा और दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, बावजूद इसके दूसरे पक्ष की ओर से फिर से बोर्ड लगा दिया गया और पंचायत बुलाई गई, जिसमें सपा नेता समेत आसपास के गांवों से यादव समाज के लोग इकट्ठा हुए. 

इस बात की सूचना सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी अनिल शाही को लगी, जिसके बाद वो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अहीर रेजिमेंट के नेता व सपा नेताओं समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. इन सभी शांति भंग की कार्रवाई की गई है. पुलिस की कार्रवाई पर दलित समाज ने संतुष्टि जताई है. गांव के पूर्व प्रधान वीरेन्द्र ने कहा कि इससे जातिवाद द्वेष भावना पनप रही थी, जिससे कोई गंभीर घटना हो सकती थी.

तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज
उन्होंने कहा कि जुनैदपुर गांव में सिर्फ 35 फ़ीसद अहीर हैं जबकि 65 प्रतिशत अन्य जातियां हैं. ऐसे में दूसरे वर्गों ने इस बोर्ड को लेकर आपत्ति जताई थी. एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि दलितों ने आरोप लगाया है कि कपिल यादव, बबलू यादव, नरेंद्र सिंह यादव व उनके साथी आए दिन गांव में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें धमकाया जा रहा था. इसमें मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget