एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के नाम पर बीजेपी ने किया घोटाला, बसपा सरकार बनने पर होगी जांच- सतीश चंद्र मिश्रा

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर बीजेपी ने घोटाला किया है. हमारी सरकार बनने परी इसकी जांच कराई जाएगी.

BSP Prabudh Sammelan in Uttar Pradesh: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा (BSP) प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है. मऊ जिले में भी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया. मधुवन के खीर कोठा में हुए सम्मेलन के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने राम के नाम पर नोट और वोट दोनों लिए, लेकिन काम कुछ नहीं किया. बीजेपी ने सिर्फ जनता को ठगा है. 

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में आए दिन 200 करोड़ के बजट पास होते हैं, लेकिन वहां पर कोई काम नहीं हुआ. जो घाट का निर्माण हुआ है वह बसपा सरकार के कार्यकाल का है. अगर बसपा की सरकार बनी तो राम मंदिर निर्माण के नाम पर बीजेपी ने जो भी घोटाला किया है उसकी जांच होगी.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने ब्राह्मण और दलित वोट बैंक को एकसाथ करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. इसी के तहत सतीश चंद्र मिश्रा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रहे हैं. इसकी शुरुआत राम नगरी अयोध्या से हुई थी. शुक्रवार को मऊ में पहुंचे मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने हिंदुत्व के नाम पर वोट लिया, लेकिन फिर बाद में ब्राह्मणों पर सीधे अत्याचार शुरू कर दिया. बीजेपी के राज में चुन-चुन कर बड़े ब्राह्मणों की हत्या कराई जा रही है. जिस तरीके से कानपुर में ब्राह्मणों के साथ हुआ वह किसी से छिपा नहीं है.

राम मंदिर निर्माण को लेकर भी निशाना
मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर केवल पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं दिख रहा है. वहीं, बनारस में पूरी तरीके से विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी आस्था को भी बीजेपी ने खत्म कर दिया है. गंगा में मलबा डालकर अर्धचंद्राकार गंगा की रूपरेखा को बदला जा रहा है जिससे पूरी तरीके से आस्था को चोट पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें:

Varanasi Maha Panchayat: abp गंगा के मंच पर जुटेंगे पूर्वांचल के दिग्गज, दोपहर 12 बजे से देखें- 'वाराणसी महापंचायत'

Farmers Protest: किसान आंदोलन का असर, मुरादाबाद और बरेली में चार ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget