एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा ने शुरू की 2027 की तैयारी, सत्ता वापसी के लिए इनको दी गई खास जिम्मेदारी

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी अभी से मिशन 2027 में जुट गई है. ऐसे में बसपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए पिछड़े और अति पिछड़ों को जोड़ने के लिए चौपाल लगाई जाएंगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में सभी सियासी दल 2027 के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं. ऐसे में बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने मिशन 2027 को धार देना शुरू कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार पार्टी की पुरानी ताकत को वापस पाने के लिए रणनीति बनाने में जुटी है ताकि 13 साल के सूखे को किसी तरह खत्म किया जा सके. अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए बसपा दलितों के साथ पिछड़ों और अति पिछड़ों को साधने में जुटी है. इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है. 

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी गांव-गांव जाकर पिछड़े और अति पिछड़ों को जोड़ने के लिए चौपाल लगा रही है, जिसमें बसपा सरकार में उनके लिए किए गए कामों को गिनाया जा रहा था. इसके साथ ही ये बताया जा रहा है कि अगर बसपा की सरकार आती है तो उनके लिए और क्या-क्या काम किए जाएंगे.  नव भारत टाइम्स अखबार के मुताबिक पार्टी पदाधिकारियों को इन चौपालों के जरिए हर जिले में कम से कम 100 से 150  सदस्यों को जिला संगठन कार्यकारिणी में शामिल करने को कहा गया है. जो पिछड़े और अति पिछड़े समाज से हों. 

बसपा सरकार के काम गिनाएंगी पार्टी
पार्टी का मानना है कि प्रदेश में जब-जब मायावती की सरकार रही तब-तब पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए बड़े पैमान पर काम किए गए थे. बसपा सुप्रीमो ने इन तमाम कामों को इस समाज के बीच ले जाने को कहा है. एक वक्त था जब ये लोग बसपा के साथ मजबूती से खड़े दिखाई देते थे, लेकिन अब इनका झुकाव बीजेपी और सपा की ओर हो गया है. बसपा इन वोटरों को फिर से अपने साथ जोड़कर 2027 में वापसी का सपना देख रही है. 

मायावती ने दो महीने पहले भी पार्टी की भाईचारा कमेटी को बहाल किया था जिसकी जिम्मेदारी पार्टी महासचिव मुनकाद अली को दी गई है. मुनकाद अली ने भी पश्चिमी यूपी में अपने इस काम को धार देना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वो संगठन को एकजुट करने पर काम कर रहे हैं, जिसके आधार पर बसपा एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी और मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी. 

एक तरफ जहां बसपा की नजर पिछड़े और अति पिछ़ड़ों पर है तो वहीं दूसरी तरफ आकाश आनंद की वापसी से भी बसपा का आत्मविश्वास बढ़ा है. आकाश आनंद को युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है. युवा वर्ग में वो बहुत लोकप्रिय हैं, युवा ख़ुद को उनसे कनेक्ट भी कर पाते हैं.  

UP के इन जिलों में लगेगा खास सिस्टम, एंट्री से पहले चेहरे से होगी पहचान, योगी सरकार ने बनाया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget