एक्सप्लोरर

क्यों सगाई के बाद भी Dilip Kumar और Madhubala को होना पड़ा था जुदा

सुपरस्टार दिलीप कुमार के साथ मधुबाला की प्रेम कहानी भी बेहद चर्चा में रही।दोनों ने 'अमर’ और' मुगल-ए-आज़म’, 'संगदिल’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया

बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली मोहब्बत की देवी मधुबाला ने हर किरदार में दर्शकों का दिल जीता। फिल्मों में उनके किरदारों के साथ-साथ सुपरस्टार दिलीप कुमार के साथ मधुबाला की प्रेम कहानी भी बेहद चर्चा में रही।दोनों ने 'अमर’ और' मुगल-ए-आज़म’, 'संगदिल’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया, इन फिल्मों में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए, जिसके बाद दोनों का रिश्ता करीब 9 सालों तक चला। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने सगाई भी कर ली, मगर मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंच नहीं पाया।

mule

दिलीप कुमार और मधुबाला के अफेयर के बारे में मधुबाला की छोटी बहन मधुर भूषण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'मधुबाला रिवाज के अनुसार चुन्नी लेकर आई थी, भाईजान (दिलीप कुमार) भी पठान थे। मेरे पिता कभी दोनों की शादी के खिलाफ नहीं थे। हम लोगों के पास पहले से ही काफी था। हम जानते थे कि आपा और भाईजान एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। भाईजान अक्सर हमारे घर आते थे, वो हम बच्चों से बहुत प्यार से बात करते थे और हमें 'आप' कहकर संबोधित करते थे। आपा और भाईजान ड्राइव पर जाते या कमरे में बैठकर बातें किया करते थे।'

made

इस बेहद प्यारे कपल को फिर भी अलग होना पड़ा। मधुर भूषण ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि-  ' दोनों का ब्रेकअप 50 के दशक में फिल्म नया दौर (1957) के दौरान कोर्ट केस की वजह से हुआ। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट को ग्वालियर में शूट करना था। वहीं एक और फिल्म 'जबीन जलील' की शूटिंग के वक्त, भीड़ ने महिलाओं पर हमला कर दिया था और उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे, जिसके बाद मेरे पिता परेशान हो गए और उन्होंने शूटिंग की लोकेशन बदलने की बात कही। मेरे पिता आपा को बाहर जाने से नहीं रोक रहे थे, क्योंकि इससे पहले भी आपा महाबलेश्वर, हैदराबाद और कई अन्य अलग-अलग जगह पर शूटिंग कर चुकी थी।'

mule

मधुबाला की बहन ने आगे कहा कि- 'भाईजान ने मेरे पिता को भरी अदालत में तानाशाह कहा और वहां बीआर चोपड़ा का पक्ष लिया। इस अदालत के मामले के बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरारे पड़ने लगी और रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश भी की, मगर बाद में कुछ ठीन नहीं हो सका। भाईजान से अलग होकर बहुत रोती थी। वो भाईजान से फोन पर बात करती थी तो वो कहते रहे, 'अपने पिता को छोड़ दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा, लेकिन आपा कहती कि मैं शादी करूंगी मगर एक बार घर आकर सॉरी कह दों और उन्हें गले लगा लों।' दोनों की इसी जिद ने उनके रिश्ते को बर्बाद कर दिया, मगर मेरे पिता ने उनसे सगाई तोड़ने के लिए कभी नहीं कहा था और ना ही माफी मांगने के लिए कहा था।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget