एक्सप्लोरर

जौनपुर: तीन बार की विधायक सीमा द्विवेदी बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार, जानें अब तक का राजनीतिक सफर

सीमा द्विवेदी का राजनैतिक सफर वर्ष 1995 में जिला पंचायत सदस्य से शुरु हुआ. तब वह सुजानगंज से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं.इनके पिता सिकरारा थाना क्षेत्र के भुईला गांव निवासी पंडित माता सेवक उपाध्याय इनके राजनैतिक गुरु थे.

जौनपुर: मुंगराबाद शाहपुर विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी को बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट दिया है. सीमा द्विवेदी के नाम के एलान के बाद से इलाके में खुशी की लहर है. नाम का एलान होने के बाद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की इच्छा पर हम तैयार हैं.

कौन हैं सीमा द्विवेदी, जानें उनका राजनीतिक सफर मुँगराबादशाहपुर विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी का राजनैतिक सफर वर्ष 1995 में जिला पंचायत सदस्य से शुरु हुआ. तब वह सुजानगंज से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं.

एक साल बाद 1996 में जौनपुर के गड़वारा विधानसभा से विधायक चुनी गईं. साल 2007 में गड़वारा विधानसभा से दोबारा विधायक बनीं. वर्ष 2012 में नवसृजित मुंगरा बादशाहपुर की पहली विधायक बनने का गौरव भी प्राप्त किया. इनके पिता सिकरारा थाना क्षेत्र के भुईला गांव निवासी पंडित माता सेवक उपाध्याय इनके राजनैतिक गुरु थे.

उन्होंने अपनी पुत्री का मार्गदर्शन किया एवं सफल राजनीतिज्ञ बना दिया. इनका विवाह अचकारी सुजानगंज निवासी श्री जगदीश द्विवेदी के सुपुत्र डॉ अरुण कुमार द्विवेदी के साथ हुआ है जो बीएचयू वाराणसी में वरिष्ठ चिकित्सक हैं. तीन बार विधायक होने का गौरव प्राप्त करने वाली श्रीमती सीमा द्विवेदी एक सफल लोकप्रिय नेता रुप में जानी पहचानी जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget