एक्सप्लोरर

UP: फरार आयुष ने चौंकाया, लखनऊ की अदालत में दी सरेंडर की अर्जी, 12 मार्च को होगी सुनवाई

मोहनलाल गंज से बीजेपी सांसद के बेटे ने नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी है. वहीं, अदालत ने मामले की सुनवाई 12 मार्च को तय की है.

लखनऊ: बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की स्थानीय अदालत में हे आत्मसमर्पण की अर्जी दी गई है. खुद पर गोली चलवाने और साजिश के मामले में सांसद का बेटा आयुष वांछित चल रहा है. वहीं, थाना मड़ियाव ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि उसे सरेंडर से कोई आपत्ति नहीं है. इस बीच कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिये 12 मार्च की तारीख तय की है.

वहीं, बुधवार को दिनभर लखनऊ पुलिस आयुष का कोर्ट से लेकर थाने तक इंतजार करती रही.

सामने आया था वीडियो

बेहद नाटकीय मामले में आयुष और उसके एक रिश्तेदार आदर्श सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 420, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले मोहनलाल गंज से बीजेपी के लोकसभा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोलीबारी मामले में नया मोड़ आ गया था. बीजेपी सांसद के बेटे आयुष ने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं. इस वीडियो संदेश में उसने अपनी पत्नी अंकिता पर कई आरोप लगाए हैं.

वीडियो में आयुष ने कहा, "मैं जब से अंकिता से मिला हूं तभी से बर्बादी शुरू हो गई है. मुझे फंसाया जा रहा है. अंकिता ने मेरे पिता के विरोधियों के साथ मिलने की धमकी दी है." इस वीडियो में आयुष अपनी पत्नी के खिलाफ और पिता के बचाव में बोलता नजर आ रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. आयुष अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते हफ्ते बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर फायरिंग हुई थी. गोलीबारी में घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया और मामले की जांच शुरू की गई. जांच में पूरा मामला फर्जी निकला. पुलिस ने कुछ घंटों में ही इस घटना का खुलासा कर दिया था. पुलिस ने मामले में आयुष और उसके साले आदर्श के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने बताया कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर हमले की साजिश रची थी. आयुष ने आदर्श से अपने ऊपर गोली चलवाई थी. वारदात के बाद से आयुष फरार चल रहा है. पुलिस आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें.

एक साल पहले लखनऊ में आया था पहला कोरोना केस, अब सबसे ज्यादा मामलों के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget