एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव को लेकर बीजेपी सांसद निरहुआ का बड़ा दावा, कह दी बड़ी बात

Nirhua on Ghosi ByElection 2023: मऊ की घोसी विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सांसद निरहुआ ने दारा सिंह की बड़ी जीत का दावा किया.

Nirhua on Ghosi Bypoll 2023: मऊ की घोसी विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया. बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के नामाकंन के बाद जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे सांसद निरहुआ ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में दारा सिंह और बीजेपी की एकतरफा जीत होगी. बता दें कि सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान के बीजेपी में शामिल होने के चलते घोसी विधानसभा सीट खाली हो गई थी. दारा सिंह ने पिछले दिनों 15 जुलाई को समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.

आज बुधवार को घोसी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के नामांकन के बाद कोपागंज बापू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद निरहुआ के अलावा कई बीजेपी नेता शामिल हुए. इस जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि घोसी की जनता, दारा सिंह चौहान को उपचुनाव में बड़ी जीत दिलाकर लोकसभा चुनाव के लिए पॉजीटिव माहौल बनाएं.

बीजेपी गरीबों की पार्टी- भूपेंद्र चौधरी
जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया कि बीजेपी गरीबों की पार्टी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना किसी भेदभाव के सभी के कल्याण की नीति पर चलती है. उन्होंने कहा कि घोसी की जनता मोदी सरकार को मजबूती देने के लिए बीजपी को वोट देकर दारा सिंह चौहान को शानदार जीत दिलाएं. इस दौरान चौधरी ने कहा कि अगर देश से माफिया और आतंकवाद को खत्म करना है तो देश के हर नागरिक को पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ खड़े रहना होगा.

बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर दारा सिंह चौहान का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक सुधाकर सिंह से है.

ये भी पढ़ें:

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- 'सपा के सुधाकर करेंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget