एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश यादव बना रहे वोटरों को हथियार

UP News: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस और सपा पर भारत को कमजोर करने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की धाक है.

बीजेपी के पूर्व सांसद और असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी आज शुक्रवार (15 अगस्त) को बस्ती जनपद अपने आवास पर पहुंचे. जहां वे मीडिया से बात करते हुए तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. पीडीए को लेकर अखिलेश यादव द्वारा बार बार लगाए जा रहे आरोपों पर झल्लाए बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी ने कहा, अखिलेश यादव अपनी ही जाति के लोगों के हितैषी नहीं है. क्योंकि जब वे अपनी पत्नी को गाली देने वाले के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाए तो वे अन्य लोगों के लिए कैसे बोलेंगे उन्हें सिर्फ अपने वोट बैंक से मतलब है.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बीजेपी के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने दोनों पार्टियों को 'सत्ता का भूखा' और 'अंतरराष्ट्रीय साजिश का शिकार' करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां देश के हित के बजाय सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने में लगी हैं.

हरीश द्विवेदी ने कहा कि विपक्षी दल, विशेष रूप से कांग्रेस और सपा, बांग्लादेशीपाकिस्तानी घुसपैठियों के वोट बैंक पर निर्भर हैं. इस नाते विपक्ष के नेता सरकार के खिलाफ जबरन माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट की समीक्षा और घुसपैठियों के नाम हटाने का विरोध इसीलिए हो रहा है, क्योंकि इससे उनका वोट बैंक कमजोर न हो जाए.

पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की धाक है- हरीश द्विवेदी

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस और सपा पर भारत को कमजोर करने की एक 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की धाक है, हिंदुस्तान जितना तेजी से आगे बढ़ रहा है उसको लेकर के कई देश घबराए हुए है. विपक्षी और दुनिया की कुछ विदेशी ताकतें भारत को अस्थिर करना चाहती हैं और इसके लिए वे मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का षड्यंत्र रच रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा इस साजिश का हिस्सा बन रहे हैं.

अखिलेश को केवल मुस्लिम वोट बैंक से मतलब- हरीश द्विवेदी

हरीश द्विवेदी ने अखिलेश यादव को उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर घेरा. उन्होंने कहा कि अखिलेश को केवल मुस्लिम वोट बैंक से मतलब है. उन्होंने कहा, "अगर अखिलेश यादव को पीडीए से मतलब होता तो वे पूजा पाल को पार्टी से नहीं निकालते, जिन्होंने मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा कर दी थी. अखिलेश यादव पर उनकी पत्नी के अपमान का बदला न लेने का भी आरोप लगाया.

हरीश द्विवेदी ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले एक मौलाना ने उनकी पत्नी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की, लेकिन अखिलेश यादव की जुबान पर ताला लग गया. समाजवादी पार्टी के किसी नेता ने कोई आंदोलन नहीं किया." उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता, वह यादव समाज का क्या भला करेगा. उन्होंने यादव समाज से अपील की कि वे बीजेपी के साथ आएं और देश व प्रदेश को मजबूत करें.

यह हार स्वीकार न करने का बहाना- हरीश द्विवेदी

विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह हार स्वीकार न करने का बहाना है. उन्होंने कहा, "जब महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी जीती तो इन्होंने कहा कि वोट बढ़ा दिया गया इसलिए भारतीय जनता पार्टी जीत गई. अब जब बिहार में समीक्षा हो रहा है और वोट कट रहा है तो यह कह रहे हैं वोट कटने के नाते हम चुनाव हार रहे हैं." उन्होंने कहा कि यह काम चुनाव आयोग कर रहा है और विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है.

 हर वर्ग के लोग मोदी के साथ हैं- हरीश द्विवेदी

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता आज मोदी जी के साथ है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बन रहा है. उन्होंने कहा, "आज देश का गरीब, किसान, मजदूर, माताएं, बहनें, हर समाज के लोग, हर वर्ग के लोग मोदी के साथ हैं. सबको लगता है मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान दुनिया का ताकतवर देश बन रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget