एक्सप्लोरर

बीजेपी कार्यकर्ता को अपनी ही पार्टी के विधायक से खतरा, जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

UP News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की पीलीभीत जिला इकाई के अध्यक्ष और कल्याणपुर नौगवा गांव की प्रधान के पति शांति स्वरूप सोनकर ने मंगलवार को समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दलित नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक से जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. वहीं विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए दूसरों के इशारे पर काम कर रहे हैं.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की पीलीभीत जिला इकाई के अध्यक्ष और कल्याणपुर नौगवा गांव की प्रधान के पति शांति स्वरूप सोनकर ने मंगलवार को समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. कल्याणपुर नौगवा गांव में बन रहे आरसेटी सेंटर (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) पर बढ़ते विवाद को लेकर शांति स्वरूप सोनकर ने बरखेड़ा क्षेत्र के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द (जयद्रथ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अपनी जान को खतरा बताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

भाजपा दलित नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उनके आरोप को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी संजय सिंह ने अपने स्तर पर जांच करने का आश्वासन दिया है. सोनकर ने आरोप लगाया कि विधायक की ससुराल इसी गांव में है और वह सेंटर की आड़ में अपने रिश्तेदारों को लाभ दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं. वहीं विधायक प्रवक्तानंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले शांति स्वरूप से आज तक उनकी कोई बात ही नहीं हुई, ऐसी स्थिति में उनका आरोप ही झूठा है.

विधायक ने शांति स्वरूप पर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी के इशारे में काम कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि सेंटर का निर्माण उनके प्रयास से हो रहा है और इसमें सभी का हित जुड़ा है.

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मरौरी के ग्राम कल्याणपुर नौगवां में 2.5 करोड़ की लागत से आरसेटी सेंटर निर्माणाधीन है. उन्होंने कहा विस्थापित ग्रामीणों का पुनर्वास शीघ्र कराया जायेगा और इसमें किसी भी ग्रामीण को किसी भी तरह की कोई समस्या नही होने दी जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी (सदर) को सौंपी गई है.

महाकुंभ में आज तीनों अणी अखाड़े की निकलेगी संयुक्त पेशवाई, जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे अगुवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget