एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में SI रिश्वत लेते कैमरे में कैद, एसपी ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

UP News: भदोही में दो सब इंस्पेक्टर का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

Bhadohi News: यूपी के भदोही में एक बार फिर खाकी शर्मशार हुई है. थाने के अंदर बैठे हुए दो सब इन्स्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इस वीडियो में वे फरियादियों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनसे बेवजह पैसों की मांग करते दिखाई दिए. जब वीडियो पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तक पहुंचा तो उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दे दिया है.

पूरा मामला भदोही शहर कोतवाली परिसर का है, जहां मंदिर के ठीक बगल में पेड़ की छांव में कुर्सी मेज लगाकर दो उप निरीक्षकों ने फरियादियों को बारी बारी सुन रहे थे और उनसे बेवजह रुपयों की डिमांड कर रहे थे. बताया जाता है कि दोनों सब इन्स्पेक्टर हर काम के लिए रुपए मांग रहे थे. कुछ फरियादियों ने स्टिंग ऑपरेशन कर दोनों दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.  IPS अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को सौंपी गई है.

दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है. कोतवाली परिसर में एक व्यक्ति से जमीन के मामले में उप निरीक्षक दिलशाद खान और सुभाष बौद्ध को रूपए की मांग करते हुए और रुपए लेते हुए साफ तौर पर देखा गया.

इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही इनके पूर्व की भी कुण्डली निकाली जा रही है. सभी रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिये गये है. फिलहाल पुलिस अधीक्षक की तरफ से की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति कोई ही क्यों न हो वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश यादव पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, यूपी से दिल्ली तक मची सियासी हलचल

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget