एक्सप्लोरर

बारात में पहुंचे दूल्हे ने शराब के नशे में की गाली-गलौज, दुल्हन के घरवालों ने पिता-दादा को बनाया बंधक

UP News: भदोही में शराबी दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन के इस कदम के बाद लकड़ी पक्ष वालों ने दूल्हा,पिता और दादा का बंधक बना लिया.

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में दूल्हे की हरकत से खफा दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया है. जौनपुर जिले से आई एक बारात में दूल्हा को शराब के नशे में गाली-गलौज करते और गांजा फूंकते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. युवती के इस कदम के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया.

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके फत्तूपुर क्षेत्र की शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से तय थी. सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात बारात पहुंची तो दूल्हा शराब के नशे में था और कथित रूप से मंच पर गाली-गलौज कर रहा था.

सूत्रों का कहना है कि दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक यह देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और मंच के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता दिखाई दिया. वधू पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हा मंच पर आकर गांजा पीने लगा. इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

रात भर चलता रहा हंगामा
सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर रात भर हंगामा होता रहा. इसी बीच ज्यादातर बाराती मौके से भाग गए और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया तथा उनसे शादी में खर्च हुए आठ लाख वापस देने की मांग करने लगे.

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया . उनके अनुसार पुलिस ने वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष को शादी के खर्च के तौर पर दो लाख रुपये वापस करवाये. पुलिस ने दूल्हा समेत तीनों बंधकों को मुक्त कराकर बिना शादी के वापस उनके घरों को भेज दिया.

ये भी पढ़ें: बकरीद पर सड़क पर नहीं होगी नमाज, सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को दिया साफ निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget