एक्सप्लोरर

पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर का खुलासा, जानें- कैसे ट्रक चालकों ने रची थी खौफनाक साजिश

बस्ती पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने आलू व्यापारी असलम, ट्रक चालक राजकुमार गौतम और परिचालक सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीती 8 और 9 जनवरी की रात को इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. आलू व्यापारी से लूट और आपसी खुन्नस की वजह से इस घटना को साथी ट्रक चालकों ने अंजाम दिया था. आलू व्यापारी असलम, ट्रक चालक राजकुमार गौतम और परिचालक सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की और टोल प्लाजा के फुटेज खंगालने शुरू किए तो इस हत्याकांड में शामिल ट्रक ड्राइवरों अजीत सिंह, गोलू यादव और शीलू को अरेस्ट कर लिया. हत्या में प्रयुक्त दो ट्रक, दो चाकू, एक रॉड और एक अवैध असलहा पुलिस ने बरामद किया है. लूट का पैसा पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है. आरोपी गोलू यादव ने लूट का पैसा अपने भाई मनीष को दे दिया थ. पैसों की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम उन्नाव रवाना की गई है.

आरोपी ट्रक चालकों ने रची साजिश बता दें कि, बिहार का आलू व्यापारी असलम अक्सर ट्रक से आलू और प्याज खरीदने के लिए कानपुर मंडी में आता था. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि व्यापारी से उनकी मुलाकात 8 जनवरी की शाम को कुशीनगर में एक ढाबे पर हुई थी. बातचीत के बाद आरोपियों ने व्यापारी से लूट का प्लान बनाया था.

साथ में कानपुर के लिए आगे बढ़े जब आलू व्यापारी और चालक ट्रक लेकर आगे बढ़े तो आरोपियों ने अपने-अपने ट्रकों को व्यापारी के ट्रक के पीछे लगा दिया. बस्ती के हर्रैया टोल प्लाजा के पहले तीनों ट्रक चालकों और आलू व्यापारी ने चाय पी, इसके बाद ये लोग साथ में कानपुर के लिए आगे बढ़े. आगे जाने के बाद व्यापारी के ट्रक को ओवरटेक कर आरोपियों ने अपना ट्रक पंचर होने की बात कहकर ट्रक को रुकवा लिया. जैसे ही परिचालक सोनू ट्रक से नीचे उतरा चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई और लाश को हाइ-वे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया.

फरार हो गए आरोपी ट्रक में सो रहे आलू व्यापारी असलम और ट्रक ड्राइवर राजकुमार गौतम को भी इन लोगों ने ट्रक के अंदर केबिन में चाकू और रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों ने ट्रक को घटनास्थल से 5 किलोमीटर आगे ले जाकर पार्क किया और आलू व्यापारी के 6.5 लाख रूपए लूटकर अपने-अपने ट्रक से फरार हो गए. तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं. ट्रक में लगे जीपीएस से सर्विलांस की टीम ने ट्रक की लोकेशन और जानकारी इकट्ठा की. रास्ते में पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया, जिसके बाद इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

ये भी पढ़ें:

जर्जर यूपी: खतरे की घंटी बजा रहे 207 परिषदीय स्‍कूलों के भवन, बच्‍चों की जान को खतरा

विरोधियों पर बरसे सीएम योगी, बोले- माफियाओं के कब्जे से जमीनों को करा रहे हैं मुक्त, रहनुमाओं को हो रहा है दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget