एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, लिख रहे बाहर की महंगी दवा

Basti District Hospital: बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर कमीशन के लिए मरीजों को बाहर से धड़ा धड़ दवाएं लिख रहे हैं. जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आदेश है कि डॉक्टर को बाहर की दवाई नहीं लिखनी है.

Basti District Hospital News: बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में आज खुलासा हुआ है, जहां स्किन, बाल रोग समेत नॉर्मल फिजिशियन के डॉक्टर धड़ल्ले से अस्पताल औषधि की दवाएं कम बाहर की दवाएं जायदा लिख रहे हैं. बस्ती एसआईसीवी के सोनकर ने abp न्यूज़ की खबर का संज्ञान लेते हुए चेतावनी लेटर जारी कर दिया है.

बस्ती जिला अस्पताल में एबीपी न्यूज़ पड़ताल करने पहुंचा था कि दूर दराज से आए मरीज को क्या सच में औषधि केंद्र से दवाई मिल रही है या फिर बाहर से दवाई लेनी पड़ रही है. लेकिन पड़ताल में मिला कि मौजूद डॉक्टर मरीज को देखते तो हैं, लेकिन कमीशन के चक्कर में ये डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख कर दे रहे हैं. जिसे दूर दराज से आय मरीजों को मजबूरन उन दवाओं को लेना ही पड़ता है.
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, लिख रहे बाहर की महंगी दवा

डिप्टी सीएम के आदेश के बावजूद बाहर की दवा लिख रहे डॉक्टर 

दरअसल सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को यह निर्देश जारी किया गया है कि बाहर से दवाएं न लिखें. प्रदेश में मरीजों के लिए दवाओं के कोई कमी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जिला अस्पताल के डॉक्टर डिप्टी सीएम के निर्देश को ठेंगे पर रखते हैं. कमीशन के लिए बाहर से धड़ा धड़ दवाएं लिख रहे हैं. उन्हें न तो डिप्टी सीएम के निर्देश की कोई फिक्र है और न ही गरीब मरीजों की जेब पर दवाओं की खरीदारी करते समय पड़ने वाले बोझ के असर की है.  

जिला अस्पताल की पड़ताल की तो चौकाने वाला नजारा सामने आया. ओपीडी में बैठ मरीजों की देखने वाले ज्यादातर डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हुए पाए गए. मरीजों से जब इसे लेकर बात की गई तो उन्होने कहा कि कुछ दवाएं अस्पातल से लिखी गई हैं, तो कुछ दवाएं बाहर से, लेकिन जिम्मेदार बाहर से लिखी जा रही दवाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं. अस्पताल परिसर में दलालों का झुंड डॉक्टर के आसपास घूमता रहता है. डॉक्टर मरीज को देखने के समय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव(MR) का भी डॉक्टर के चैंबर में ज्यादातर देखने को मिला है.

डॉक्टरों ने कही ये बात
ओपीडी में बैठे डॉक्टर को दिखा कर बाहर निकलने वाले मरीजों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आठ सौ रूपए से 12 सौ रूपए तक की दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं. स्किन के डॉक्टर को दिखाकर बाहर निकले लालजी यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताए कि उन्होने पांच सौ रूपए की दवा बाहर से खरीदी है. कहते हैं कि डॉक्टर ने कहा है कि बाहर से दवा ले लो जल्दी ठीक हो जाओगे. वहीं रमेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होने बताया कि फिजिशियन को उन्होने दिखाया है. दवा बाहर से लिखी गई है. इसी तरह अन्य मरीजों ने बाहर से दवा लिखे जाने की बात कही.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल का एसआईसी डॉक्टर वी के सोनकर ने संज्ञान लिया और बताया कि बाहर की दवाएं बिल्कुल नहीं लिखी जानी चाहिए. मीटिंग में समय-समय डॉक्टरों को हम चेतावनी देते रहते हैं कि आप लोगों की तरफ से कोई भी दवाई बाहर से न लिखी जाए. सभी दवाएं यहीं से लिखें. यदि कोई दवाई यहां उपलब्ध नहीं है तो जन औषधि केंद्र से दवा लिखी जानी चाहिए. अगर कोई इस तरह से आज्ञा की अवहेलना कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

(मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP Weather: भीषण गर्मी के बीच यूपी में 50 के करीब पहुंचा पारा, इन 6 जिलों में 47 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget