एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में CDO की डांट के बाद गरमाया मामला, CMO को कहे अपशब्द, एसीएमओ की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर गोलबंद

Basti News: मीटिंग में सीडीओ ने खोया आपा,  सीएमओ को अधिकारियों के सामने गरियाया, मामला हुआ गरम डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Basti News: यूपी के बस्ती में तेजतर्रार आईएएस अफसर और जनपद के सीडीओ सीएस जयदेव उस वक्त चर्चा में आ गए जब स्वास्थ्य महकमे की एक मीटिंग के दौरान उन्होंने सीएमओ से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया. फिर क्या था बैठक में सीडीओ की गाली सुनने के बाद सीएमओ नाराज होकर उठे और चले गए, इसके बाद सीएमओ ने अपने विभाग के डॉक्टरों से बात की और समझौता नहीं होने का एलान कर दिया. सीएमओ के इशारे पर जनपद के सभी 14 सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की. 
 
वही इस घटना से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए एन त्रिगुट इतना आहत हुए कि उन्हें हार्ट का माइनर अटैक आ गया, आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहा उनका अभी इलाज चल रहा है. सीडीओ के द्वारा किए गए इस दुर्व्यहार की बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भीड़ जमा होने लगी.
 
सीएमओ ने की कार्रवाई की मांग
सीएमओ रमाशंकर त्रिपाठी ने साफ तौर पर कहा कि उनके साथ हुई घटना के विरोध में जनपद के सभी एमओआईसी अपना इस्तीफा देने जा रहे है. उन्होंने आरोप लगाया कि भरे मीटिंग में सीडीओ ने उन्हें गाली दी है, एसीएमओ भी उस मीटिंग में मौजूद थे और उन्हें भी सीडीओ ने भला बुरा कहा है. जिसके बाद बस्ती स्वास्थ्य महकमे के सभी डॉक्टर और अधिकारी कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिसमें इस्तीफे की बात कहकर आयुक्त से सीएमओ ने प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की.
 
इस पूरे मामले को लेकर मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि सीएमओ अपने डॉक्टरों की टीम के साथ उनके पास आए थे, जिसमें उन्होंने सीडीओ द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की बात कही है. मौखिक शिकायत करने पर उन्होंने सीएमओ से कहा लिखित शिकायत दीजिए तब वे आगे की कार्रवाई करेंगे. वही इस घटना के बीच अचानक एसीएमओ को हार्ट अटैक आ गया और प्रकरण और भी गंभीर रूप ले लिया. जिला अस्पताल में आला अधिकारियों ने पहुंचकर एसीएमओ का कुशल क्षेम जाना.
 
फिलहाल सीडीओ के द्वारा सीएमओ के साथ किए गए दुर्व्यवहार की इस घटना ने जिला प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. एक आईएएस अधिकारी के द्वारा क्लास वन अफसर के साथ गलीगलौज करने की बात अब कोई आम नही रह गई है, पूरे जिले में सीडीओ की इस करतूत की चर्चा हो रही है और अब देखना होगा कि शासन स्तर से इस मामले में कोई एक्शन होता है या फिर आईएएस अधिकारी को बचाने के लिए मामले को मैनेज करने कामयाबी मिलती है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget