एक्सप्लोरर

Banda Boat Accident: यमुना नदी में नाव दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत, PM मोदी-CM योगी ने जताया दुख

य़ूपी के बांदा में यमुना नदी में एक नाव डूब गई है. यह नाव फतेहपुर जा रही थी. इस घटना में 20 लोग डूब गए हैं.

UP News: यूपी के बांदा जिले (Banda) में यमुना नदी (Yamuna River) में आज बड़ा हादसा हो गया. नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूब गए. घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. उधर, घटना होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब नाव फतेहपुर से मरका गांव जा रही थी.  

बांदा पुलिस ने बयान जारी कर बताया था, 'फतेहपुर से मरका गांव जा रही यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. अभी तक नाव पर मौजूद लोगों की संख्या की पहचान करने के लिए. खोज एवं बचाव अभियान जारी.' बांदा नाव घटना पर एसीएस होम अवनीश अवस्थी  ने बताया, 'नाविक को हिरासत में ले लिया गया है और बचाव कार्य जारी है. यह रात में भी जारी रहेगा. अब तक करीब 20 लोगों को बचा लिया गया है और 14-15 लोग लापता हैं. तीन शवों को बरामद कर लिया गया है. साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

सीएम योगी, पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए. इसके साथ उन्हें कहा गया है कि राहत कार्य़ के दौरान नदी से निकाले जा रहे लोगों को उचित इलाज मुहैया कराई जाए. उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.  बांदा की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है. पीएमओ के आधिकारिक हैंडल से किए ट्वीट किया गया, ' उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है.'

Gonda News: इस गांव में 66 साल से नहीं मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इस नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय नाव भंवर में फंस गई थी जिस कारण यह पलट गई. नायब तहसीलदार ने बताया कि राहत कार्य जारी है.  गोताखोरों की मदद से लोगों को नदी से निकाला जा रहा है. यह हादसा रक्षाबंधन के अवसर पर तब हुआ है जब लोग अपने परिवार से मिलने के लिए नदी पार कर रहे थे. लेकिन खुशी का त्योहार गम में बदल गया. 

ये भी पढ़ें -

Ghazipur News: विभागीय कर्मचारी की शादी के नाम पर मांगा जा रहा राशन, मामले की पुलिस से की गई शिकायत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget