एक्सप्लोरर

बहराइच: रोक के बावजूद मुहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस से टकराव में 20 गिरफ्तार

राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गणेश पूजा पंडाल सजाने और मुहर्रम पर सार्वजनिक स्थानों पर ताजिया रखने व जुलूस और शोभा यात्रा निकालने पर रोक लगाई गई थी.

बहराइच (यूपी): सरकार की रोक के बावजूद मुहर्रम के त्यौहार पर शनिवार व रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना अनुमति ताजिए रखने, ढोल नगाड़े बजाने, जुलूस निकालने और मना करने पर पुलिस के साथ टकराव के आरोप में तीन महिलाओं सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक (देहात) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित नरैनापुर गांव और रूपईडीहा कस्बे के नहर पुलिया चौराहे पर मुहर्रम का जुलूस निकालने को आमादा लोगों और पुलिस के बीच रविवार को टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इन स्थानों पर कुछ लोग एकत्र होकर मुहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश में थे. पुलिस ने रोका तो अन्य लोगों को बुलाकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गयी. उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ संक्रमण फैलाने, लोकसेवक को धमकाने, लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप और महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर दिया

कुमार ने बताया कि इसी तरह मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर परसीपुरवा गांव में सार्वजनिक रूप से ताजिए रखकर अलम लगा दिया गया और भीड़ जुटना शुरू हो गयी. पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर पुलिस से बचने की कोशिश की. यहां लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम की धाराओं में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली देहात इलाके के सरदारपुर बहादुरपुर गांव में रविवार को मुहर्रम पर लोग ढोल-नगाड़ा लेकर लोग जुलूस निकाल रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव से रिजवान, अफसर अली व रबी हक से पांच बड़े ढोल व नगाड़े जब्त किए गये हैं. इन तीनों को लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. सभी मामलों की सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है. अन्य लोगों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए जा सकते हैं.

राज्य सरकार द्वारा जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई थी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गणेश पूजा पंडाल सजाने और मुहर्रम पर सार्वजनिक स्थानों पर ताजिया रखने व जुलूस और शोभा यात्रा निकालने पर रोक लगाई गई थी. इस संबंध में गणेश चतुर्थी के पूर्व से लेकर मुहर्रम के पहले तक शांति समितियों की बैठकों में तथा समय समय पर धर्मगुरूओं के माध्यम से दिशानिर्देश से अवगत कराते हुए लोगों को सार्वजनिक रूप से त्यौहार नहीं मनाने की अपील की गयी थी.

उन्होंने बताया कि शनिवार से ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गश्त पर थे. कस्बों में फ्लैग मार्च किए गये थे. अधिकांश जगहों पर अकीदतमंदों ने घरों में ही त्यौहार की परंपराओं को निभाया है. कुछ ही स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन पर कार्यवाही की गयी है.

ये भी पढ़ेंः

यूपी: नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया

यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन, नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget